1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन बीमारियों से जूझ रहे लोग ना खाएं फूल गोभी, बढ़ सकती है और समस्या

इन बीमारियों से जूझ रहे लोग ना खाएं फूल गोभी, बढ़ सकती है और समस्या

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Nov 28, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Nov 28, 2021 04:21 pm IST

फूल गोभी कई लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। लेकिन अगर आप इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन ना करना ही ठीक है।

Phool Gobhi- India TV Hindi
Phool Gobhi Image Source : INSTAGRAM/VEGETABLE.RICE_YAMAGUCHI

Highlights

  • सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट लगती है फूल गोभी
  • इसे लोग आलू मटर के साथ पकाकर सब्जी खाते हैं
  • कई बीमारियों में फूल गोभी का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है

कुछ सब्जियां ऐसी हैं तो आपको हर सीजन में आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन अगर स्वाद की बात की जाए तो सर्दियों के मौसम में ही इन सब्जियों में स्वाद आता है। इन सब्जियों में फूल गोभी भी शामिल है। फूल गोभी आपको बाजार में हर मौसम में मिल जाती है लेकिन मुख्य रूप से गोभी सर्दियों की सब्जी है। फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही विटामिन ए, बी, सी और पोटैशियम भी होता है। वैसे तो गोभी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ लोगों को फूल गोभी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। जानिए किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही ये भी जानिए कि इन लोगों को इसका सेवन करने से क्या नुकसान हो सकता है।

थायराइड के मरीज हैं तो यूं करें तुलसी का सेवन, दिखेगा असर

ना खाएं थायराइड के पेशेंट 

अगर आप थायराइड की परेशानी से जूझ रहे हैं तो फूल गोभी का सेवन करने से बचें। इसका सेवन करने से आपका टी 3 और टी 4 हार्मोन बढ़ सकता है।

Phool Gobhi
Image Source : INSTAGRAM/MONA_CHI_ORGANIC_WORLPhool Gobhi

स्टोन से पीड़ित लोग ना खाएं
जिन लोगों के गाल ब्लैडर या फिर किडनी में स्टोन की समस्या है उन्हें फूल गोभी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। गोभी में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं अगर आपका यूरिक एसिड ज्यादा बढ़ा हुआ है तो भी फूल गोभी का सेवन ना करें। ऐसे में इसका सेवन करने से ना केवल किडनी या गाल ब्लैडर में मौजूद किडनी की समस्या और तेजी से बढ़ेगी। साथ ही यूरिक एसिड का स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।

चटपटा लहसुन नमक खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल, बनाने में है बेहद आसान

एसिडिटी से ग्रसित लोग ना खाएं
जिन लोगों को गैस की समस्या है वो फूल गोभी का सेवन करने से बचें। गोभी में कार्ब्स होते हैं। जो आसानी से नहीं टूटते। जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।