1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापा कम करने में छिलके वाली मूंग दाल का नहीं है कोई जवाब, कुछ ही महीनों में पिघल जाएगी चर्बी; जानें कैसे करें सेवन?

मोटापा कम करने में छिलके वाली मूंग दाल का नहीं है कोई जवाब, कुछ ही महीनों में पिघल जाएगी चर्बी; जानें कैसे करें सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 01, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 06:30 am IST

मूंग की दाल कोलीसिस्टोकाइनिन हार्मोन के काम को बढ़ाने में मदद करती है। जिससे आपका स्लो मेटाबॉलिज़्म तेजी से बढ़ता है और वजन कम करने में मदद मिलती है

मूंग की दाल के फायदे- India TV Hindi
मूंग की दाल के फायदे Image Source : SOCIAL

मसूर और तूर से लेकर चना और मोठ तक, ऐसी कई तरह की दालें हैं  जिनका हम अपनी डेली लाइफ में खाने के लिए इस्तेमाल करते यहीं और इनका सेवन करने से हमे कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दाल ऐसी भी है जिसका सेवन कर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। यह है छिलके वाली मूंग दालफाइबर से भरपूर मूंग दाल का सेवन ज्‍यादातर लोग बीमारी के समय करते है। छिलके वाली मूंग दाल कोलेसिस्टोकाइनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करती है, जो खाने के बाद आपको भरा हुआ महसूस कराता है और आपके स्लो मेटाबोलिज़म को फास्ट करता है इस प्रकार, यह आपको अधिक खाने से रोककर वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं वजन कम करने के लिए आप इस दाल का इस्तेमाल कैसे करें?

पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग दाल:

मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर है इसमें आयरन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर, कॉपर, फास्फोरस और मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसको खाने के बाद आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगेगी जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इस वजह से आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।इसका सेवन करने से आपका पाचन भी बेहतर होता है।

कब और कैसे करें मूंग की दाल का सेवन?

मूंग की दाल का सेवन आप सलाद, सूप, चीला के रूप में कर सकते हैं। आप इन्हें उबाला या स्टीम कर भी खा सकते हैं।साथ ही उन्हें अंकुरित, कच्चा और पकाकर खाया जा सकता है। आप इसका सेवन  लंच डिनर और ब्रेकफास्ट कभी भी कर सकते हैं

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।