1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन विटामिन की कमी से लोग हो जाते हैं चिड़चिड़े, सिर पर हावी रहता है गुस्सा; इन चीजों को खाने से दूर होगी परेशानी

इन विटामिन की कमी से लोग हो जाते हैं चिड़चिड़े, सिर पर हावी रहता है गुस्सा; इन चीजों को खाने से दूर होगी परेशानी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 21, 2023 08:39 am IST,  Updated : Dec 21, 2023 08:40 am IST

अगर आपको बहुत ज़्यादा गुस्सा आता है तो इसका यह मतलब नहीं है कि यह आपका स्वभाव है। अगर आपके शरीर में इन विटामिन और मिनरल्स की कमी है तो उस वजह से आपका मूड ट्रिगर हो सकता है।

Vitamins for anger and irritability- India TV Hindi
Vitamins for anger and irritability Image Source : SOCIAL

गुस्सा हम सब के स्वभाव से जुड़ा होता है। तो, कई बार चीजों के पसंद ना आने पर हम चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। लेकिन, अगर ये समस्या किसी में ज्यादा हो तो? दरअसल, गुस्सा और चिड़चिड़ापन भले ही हमारे स्वभाव का हिस्सा हो लेकिन ये आपकी सेहत से भी जुड़ा हो सकता है। जी हां, अगर आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है और हर छोटी बात पर आप चिड़चिड़ेपन के शिकार हो जाते हैं तो यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से जुड़ा हुआ हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

इन 2 विटामिन की कमी वाले लोगों को ज्यादा आ सकता है गुस्ता

विटामिन बी 6 की कमी- विटामिन बी 6 हमारे शरीर में ब्रेन कैमिकल्स की तरह काम करते हैं। ये ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन बी6 की कमी है तो, ये फिल गुड होर्मोन की कमी का कारण बनता है, जिससे आपको ज्यादा गुस्सा आ सकता है।

विटामिन बी 12 की कमी: विटामिन बी 12 की कमी के कारण आपको थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में कई बार आप ना चाहते हुए भी लो फिल कर सकते हैं और चिड़चिड़े हो सकते हैं। साथ ही विटामिन बी 12 की कमी से आपको डिप्रेशन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

इन चीजों की कमी से भी ज्यादा आता है गुस्सा

जिंक की कमी: जिंक हमारे शरीर में मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में एक अलग भूमिका निभाती है। इसकी कमी से आपको डिप्रेशन के लक्षण महसूस हो सकते हैं, आपको मूड स्विंग्स हो सकता है और एंग्जायटी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

मैग्नीशियम की कमी: मैग्नीशियम की कमी के कारण कई बार स्ट्रेस मैनेज करने में दिक्कत आने लगती है। ऐसे में हर छोटी बात पर आप ओवररिएक्ट कर सकते हैं। साथ, ही आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं।

डाइट में शामिल करें मूड बूस्टिंग फूड्स-

डाइट में आप कुछ मूड बूस्टिंग फूड्स को शामिल कर सकते हैं। जैसे कि सबसे पहले तो आपको विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12 से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो और मीट। इसके अलावा आप जिंक और मैग्नीशियम के लिए मछली, ब्रोकली और अंकुरित अनाज जैसी चीजों को खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।