1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्लास्टिक, मिट्टी या फिर मेटल, गर्मियों में पानी पीने के लिए कैसी बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए?

प्लास्टिक, मिट्टी या फिर मेटल, गर्मियों में पानी पीने के लिए कैसी बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 07, 2025 07:17 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 07:17 pm IST

क्या आपको पता है कि गर्मियों के मौसम में किस मटीरियल से बनी बोतल में पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए जानकारी हासिल करते हैं।

किस मटीरियल से बनी बोतल में पानी पीना चाहिए?- India TV Hindi
किस मटीरियल से बनी बोतल में पानी पीना चाहिए? Image Source : INDIA TV

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर लोग प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करने की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? आइए जानते हैं कि आपको किस मटीरियल से बनी बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए।

कॉपर यानी तांबे की बोतल का इस्तेमाल करें

आयुर्वेद के मुताबिक कॉपर यानी तांबा आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो कॉपर के बर्तन में पानी रखना शुरू कर दीजिए या फिर आप पानी पीने के लिए कॉपर की बोतल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो पानी पीने के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतल भी यूज कर सकते हैं। 

सेहत के लिए फायदेमंद मिट्टी की बोतल

क्या आपने कभी मिट्टी की बोतल का इस्तेमाल किया है? मिट्टी के घड़े की तरह ही मिट्टी की बोतल भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। दादी-नानी के जमाने से गर्मियों में पानी को ठंडा रखने के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब बाजार में मिट्टी के घड़े के साथ-साथ मिट्टी की बोतल भी अवेलेबल है।

प्लास्टिक की बोतल यूज करने के साइड इफेक्ट्स

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे नेगेटिव असर पड़ सकते हैं। कुछ प्रकार के प्लास्टिक में ऐसे केमिकल्स मौजूद होते हैं जो पानी में घुल सकते हैं और सेहत के लिए घातक साबित हो सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करने से न केवल आपकी सेहत पर बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।