1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई यूरिक एसिड के मरीज खाएं ये चटनी, प्यूरिन पचाने में है मददगार

हाई यूरिक एसिड के मरीज खाएं ये चटनी, प्यूरिन पचाने में है मददगार

 Published : Feb 21, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 21, 2024 06:00 am IST

हाई यूरिक एसिड में चटनी: अगर आपको अपना यूरिक एसिड कंट्रोल करना है तो कुछ फूड्स के सेवन पर खास ध्यान दें। जैसे कि उन चीजों को खाएं जो कि प्यूरिन पचाने में मददगार है और यूरिक एसिड को कम करता है।

pudina garlic chutney- India TV Hindi
pudina garlic chutney Image Source : SOCIAL

हाई यूरिक एसिड में चटनी: हाई यूरिक एसिड की समस्या आपको लंबे समय के लिए परेशान कर सकती है। इसकी वजह से शरीर में यूरिक एसिड पथरियों के रूप में जमा हो सकते हैं और ये हड्डियों में गैप पैदा करते हैं। ये गैप सूजन का कारण बनते हैं और गाउट (Gout) की समस्या को ट्रिगर करते हैं। इससे शरीर के हर अंग और हड्डियों में दर्द बना रहता है और समय के साथ ये बढ़ता जाता है। ऐसी स्थिति में हाई यूरिक एसिड के मरीजों को इस चटनी का सेवन करना चाहिए जो कि प्यूरिन को पचाने में मदद करता है और गाउट के दर्द में कमी लाता है। तो, आइए जानते हैं हाई यूरिक एसिड में लहसुन पुदीने की चटनी खाने (pudina garlic chutney for high uric acid patients) के फायदे।

हाई यूरिक एसिड में लहसुन पुदीने की चटनी खाने के फायदे

1. एंटीइंफ्लेमेटरी है लहसुन और पुदीना

लहसुन और पुदीना, दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं। लहसुन जहां दर्द और सूजन को कम करता है वहीं, पुदीना दर्द से राहत दिलाता है। ये हड्डियों में हो रहे दर्द और जलन को कम करता है जिससे गाउट की समस्या से राहत मिलती है। इस कारण से आपको हाई यूरिक एसिड में लहसुन पुदीने की चटनी खाना चाहिए जो कि यूरिक एसिड के दर्द को कम करने के साथ सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। 

pudina garlic chutney for high uric acid
Image Source : SOCIALpudina garlic chutney for high uric acid

खाना खाने के 30 मिनट तक पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? कारण जान छोड़ देंगे ये आदत

2. प्यूरिन पचाने में मददगार 

लहसुन पुदीने की चटनी हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद इसलिए भी है क्योंकि ये दोनों प्यूरिन पचाने की गति को तेज करते हैं और प्रोटीन मेटाबोलिज्म को तेज कर देते हैं। ये पेट में अग्नि तत्व को बढ़ाते हैं और पाचन गति में तेजी लाते हैं। इसके अलावा पुदीना शरीर में हाइड्रेटर की तरह काम करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इस प्रकार से ये प्यूरिन पचाने में मददगार है।

कब्ज का परमानेंट इलाज क्या है? एक्सपर्ट ने बताया 3 उपाय जिससे कभी नहीं होगी ये समस्या

तो, बस पुदीने की पत्तियां लें और इसमें लहसुन की कुछ कलियां मिलाएं। अब 1 हरी मिर्च मिलाएं और इन्हें पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल और नमक मिलाएं। फिर सबको मिलाकर चटनी तैयार करें और फिर इसे खाएं। ये चटनी टेस्टी है और यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद भी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।