1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना खाने के 30 मिनट तक पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? कारण जान छोड़ देंगे ये आदत

खाना खाने के 30 मिनट तक पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? कारण जान छोड़ देंगे ये आदत

 Published : Feb 20, 2024 10:23 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 10:23 pm IST

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है, ये बहुत कम ही लोग जानते हैं। तो, आइए जानते हैं क्यों ये तरीका शरीर के लिए सही नहीं (what happens if we drink water immediately after eating) है और इससे क्या नुकसान हो सकते हैं।

 wait 30 minutes to drink after eating- India TV Hindi
wait 30 minutes to drink after eating Image Source : SOCIAL

कुछ लोग खाना खाने जब बैठते हैं तो साथ में पानी लेकर बैठते हैं। यानी वो बिना पानी के खाना खाते ही नहीं है। तो, कुछ लोग खाना खाते ही तुरंत पानी पी लेते हैं। लेकिन पानी पीने का ये तरीका आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, पानी अगर आप गलत समय पर पिएं तो इसकी वजह से आपका पाचन क्रिया सही रहने की जगह खराब भी हो सकता है। इसके अलावा गलत तरीके से पानी पीना शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है और इसकी वजह से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। तो, आइए जानते हैं खाना खाने के 30 मिनट तक पानी क्यों नहीं पीना चाहिए।

खाना खाने के 30 मिनट तक पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

खाना खाने के 30 मिनट बाद तक पानी इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करती है। इसकी वजह से होता ये है कि आपने जो भी खाया हो उसके बाद पानी पी लिया है तो, पानी पचने की क्रिया को डिस्टर्ब कर देता है। ये आपके पाचन एंजाइम्य यानी Digestive Juices को धो देता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है। जैसे ये प्रोटीन मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है। ये फैट पचाने की गति को प्रभावित करता है और ये कार्ब्स के पचने की गति को भी प्रभावित कर देता है। इससे ये सब पेट में लंबे समय तक रहते हैं और अपच व एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं।

कब्ज का परमानेंट इलाज क्या है? एक्सपर्ट ने बताया 3 उपाय जिससे कभी नहीं होगी ये समस्या

खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीने के फायदे

तो, अगर आपको इन तमाम समस्याओं से बचना है तो खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं ताकि आपकी पाचन गतिविधियां सही रहें। इसके अलावा इस तरह से पानी पीना आपको फूड पाइप, पेट और आंतों के काम काज को भी प्रभावित नहीं करता है। साथ ही जब आप 30 मिनट बाद पानी पीते हैं तो ये  भोजन को तोड़ने और इन्हें संसाधित करने में मदद करता है।  

Powerfood: इस हरे पत्ते की दीवानी है दुनिया, सुपरफूड में शामिल है अजवाइन का पत्ता, फायदे जान खाने से नहीं रोक पाएंगे

साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी इन फूड्स को तोड़ने में मदद करता है ताकि आपका शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित कर सके। पानी मल को भी नरम बनाता है, जो कब्ज को रोकने में मदद करता है। इस प्रकार से खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना ही सही और जरूरी तरीका है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।