1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हुए इस गंभीर बीमारी का शिकार, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव के उपाय

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हुए इस गंभीर बीमारी का शिकार, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव के उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 29, 2024 02:17 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 02:19 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लेप्टोस्पायरोसिस’ नाम गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। लेप्टोस्पायरोसिसको रैट फीवर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जीवाणु संक्रमण है जो बग लेप्टोस्पाइरा के कारण होता है। जानते हैं इस बीमारी के लक्षण क्या है और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

 Leptospirosis symptoms and prevention- India TV Hindi
Leptospirosis symptoms and prevention Image Source : SOCIAL

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लेप्टोस्पायरोसिस’ नाम गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के 50 वर्षीय नेता को बुधवार को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भगवंत मान की लेप्टोस्पायरोसिस की रिपोर्ट सामने आई है। बता दें, लेप्टोस्पायरोसिस को रैट फीवर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जीवाणु संक्रमण है जो बग लेप्टोस्पाइरा के कारण होता है। विभु नर्सिंग होम और रेनबो हॉस्पिटल में एलर्जी एक्सपर्ट डॉ. विभु से जानते हैं इस बीमारी के लक्षण क्या है और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के लक्षण

  • तेज बुखार और सिरदर्द
  • मांसपेशियों में क्रैम्प्स
  • ठंड लगना
  • मांसपेशियों में बहुत ज़्यादा दर्द होना
  • पेट में दर्द
  • स्किन पर लाल दाग होना
  • पीलिया होना
  • खांसी का आना 

क्या है लेप्टोस्पायरोसिस?

लेप्टोस्पायरोसिस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाली बीमारी है। यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलता है। लेप्टोस्पायरोसिस चूहे के मूत्र की वजह से फैलती है। अगर उनका मूत्र पानी में या खाने में चला जाए तो उस वजह से यह बीमारी हो सकती है। अगर किसी जानवर में यह कीटाणु है और आप उसे हाथ लगते हैं या उसके मुंह के ज़रिये भी आप इसका शिकार हो सकते हैं। अगर आप नॉन वेज खा रहे हैं अगर उसके टिशू के अंदर लेप्टोस्पायरोसिस है तब भी आप इसक शिकार हो सकते हैं। गंभीर अवस्था होने पर इससे सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। दिल, किड़नी व लिवर भी डैमेज हो सकते हैं। इससे मौत होने की संभावनाएं भी रहती हैं।

कैसे फैलता है लेप्टोस्पायरोसिस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ एक जीवाणुजनित रोग है जो मनुष्यों और जानवरों दोनों को प्रभावित करता है। मनुष्य संक्रमित जानवरों के मूत्र या मूत्र-दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से संक्रमित हो जाते हैं। जीवाणु त्वचा पर कट या खरोंच के माध्यम से या मुंह, नाक और आंखों की श्लेष्म झिल्ली के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं। 

लेप्टोस्पायरोसिस का इलाज और बचाव के उपाय

लेप्टोस्पायरोसिस से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है, दूषित पानी से दूर रहें। अपना खाना ऐसे जगह पर रखें जहां चूहे न आएं। खाना हमेशा ढहकर रखें। जहां तक हो सके जानवरों के यूरिन से दूरी बनाएं रखें। नदी-झरने में जानवर बहुत ज़्यादा तैरते हैं या नहाते हैं इससे आप इन्फेक्टेड हो सकते हैं इसलिए उसमें न नहाएं। जहां बाढ़ आयी हों वहां आपको बहुत ज़्यादा बचाव करने की ज़रूरत होती है। इस बीमारी में आपको कभी भी खुद से कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। अगर आपको कोई लक्षण महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें और उनसे परामर्श लेकर ही इलाज करवाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।