1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस एक चीज का 'परहेज', सेहत और स्किन दोनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं!

इस एक चीज का 'परहेज', सेहत और स्किन दोनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं!

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 27, 2024 07:22 am IST,  Updated : Jun 27, 2024 07:22 am IST

अगर आप भी अपनी सेहत को मजबूत और स्किन को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो आपको चीनी से परहेज करना शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, चीनी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

अवॉइड करें खाने की ये चीज- India TV Hindi
अवॉइड करें खाने की ये चीज Image Source : FREEPIK

आपकी डाइट में शामिल होने वाली चीजें आपकी हेल्थ और स्किन पर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकती हैं। इसलिए आपको सोच-समझकर ही अपनी डाइट में कुछ भी शामिल करने का फैसला करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि चीनी आपकी सेहत और स्किन, दोनों पर नेगेटिव असर डाल सकती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर चीनी को लिमिट में रहकर कंज्यूम करने की सलाह देते हैं।

चीनी के साइड इफेक्ट्स

चीनी भले ही आपकी चाय या फिर कॉफी के स्वाद को बढ़ाती है। लेकिन चीनी का ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा शुगर कंजम्पशन डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए समझदारी इसी में है कि आप चीनी का परहेज करना शुरू कर दीजिए। 

फायदेमंद साबित हो सकता है चीनी छोड़ना

क्या आप जानते हैं कि चीनी छोड़ना न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर आप वेट लूज करना चाहते हैं तो हाई कैलोरी चीनी छोड़ने का फैसला आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकता है। इसके अलावा चीनी क्विट करने से आप दिन भर एनर्जेटिक फील कर सकते हैं। चीनी से परहेज करना ओरल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करे

चीनी छोड़ने से आप डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अगर आप हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से खुद को बचाना चाहते हैं तो भी आपको चीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि चीनी को अपनी डाइट से बाहर कर देना, आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।