1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तो इसलिए कोरोना के कारण खत्म हो जाती है सूंघने की शक्ति (loss of smell)! शोध में हुआ बड़ा खुलासा

तो इसलिए कोरोना के कारण खत्म हो जाती है सूंघने की शक्ति (loss of smell)! शोध में हुआ बड़ा खुलासा

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 26, 2022 09:38 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 10:19 pm IST

क्या कोरोना में या इसके बाद आपकी सूंघने की शक्ती (loss of smell) कम हो गई है या खत्म हो गई है? आइए, जानते हैं इसका कारण।

loss_of_smell- India TV Hindi
loss_of_smell Image Source : FREEPIK

कोरोना के शुरुआती (covid symptoms) लक्षणों की बात करें तो सबसे पहला नाम आएगा सूंघने की शक्ति के खत्म (reason behind loss of smell in covid-19) होने का। ये एक ऐसा लक्षण था जिसे हर बार और कोरोना के बदलते वेरिएंट्स के साथ महसूस किया गया। इस दौरान बहुत से लोगों के मन में इस बारे में सवाल भी आए कि आखिरकार क्यों कोरोना में लोगों के सूंघने की शक्ति खत्म हो गई। दरअसल, ड्यूक विश्वविद्यालय (Duke University) के शोधकर्ताओं ने इस बारे में एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि क्यों कोविड में लोगों की सूंघने की शक्ति चली जाती है। 

loss of smell in covid
Image Source : FREEPIKloss of smell in covid

कोरोना में सूंघने की शक्ति खत्म होने का कारण-loss of smell in covid-19 causes in hindi

साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में कोरोना में सूंघने की शक्ति खत्म होने के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। दरअसल, ड्यूक विश्वविद्यालय (Duke University) के शोधकर्ताओं के अनुसार, नासिका घ्राणतंत्र की तंत्रिका कोशिकाओं (olfactory nerve cells) पर इम्यून सिस्टम के हमले के कारण यह होता है। दरअसल, ये नासिका घ्राणतंत्र असल में नेसल पैसज यानी नाक से जुड़ी नर्व्स सेल्स हैं। जब कोरोना होता है तो हमारा इम्यून सिस्टम लगातार इससे लड़ने में लगा रहता है। इस दौरान व्यक्ति सबसे पहले अपनी सूंघने की शक्ति खो देता है।

nasal_passage
Image Source : FREEPIKnasal_passage

इन 4 लोगों को हर दिन जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें सही तरीका और खास फायदे

होता यह है कि इस दौरान इम्यून सेल्स संवेदनशील नाक की परत के अंदर सूजन पैदा करती हैं जो जरूरी संवेदी तंत्रिका कोशिकाओं (sensory nerve cells) को एक तरह से साफ कर रही होती हैं। इस दौरान शोधकर्ताओं ने  बायोप्सी करके टी-कोशिकाओं जो कि इम्यून सेल्स होते हैं उनका असर भी देखा है और पाया कि SARS-CoV-2 के कारण नाक से जुड़ी कोशिकाओं में सूजन लगातार बनी रही। जिसकी वजह से सूंघने की शक्ति चली गई।

ठंड में गर्म पानी पीने से क्या होता है? जानें 4 कारण और इसके सेवन की सही मात्रा

लंबे समय तक कोविड रोगी रहे लोगों में सूंघने की शक्ति खत्म हो गई है: शोध

इतना ही नहीं इस शोध में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जिन लोगों को लंबे समय तक कोरोना रहा था, उनमें से बहुत से लोग अपनी सूंघने की शक्ति को फिर से हासिल करने में विफल हैं। तो, कुछ सुगंध और गंध के बीच अंतर ही नहीं कर पाते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।