1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कर रहे हैं इन ड्रिंक्स को पीने की गलती, तो बढ़ सकता है किडनी के फेल होने का खतरा

कर रहे हैं इन ड्रिंक्स को पीने की गलती, तो बढ़ सकता है किडनी के फेल होने का खतरा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 27, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 07:43 pm IST

क्या आप कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें रेगुलरली कंज्यूम करने की वजह से किडनी फेलियर का खतरा बढ़ सकता है? आइए इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

किडनी फेलियर- India TV Hindi
किडनी फेलियर Image Source : SORA/AI

किडनी फेलियर यानी जब गुर्दे अपना काम करना बंद कर देते हैं, तब आपकी ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है। अगर आप किडनी फेलियर की समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। आइए कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं, जो आपकी किडनी की सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

शराब से बना लीजिए दूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर शराब छोड़ने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शराब न केवल आपकी किडनी पर बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ पर ढेर सारे नेगेटिव असर डाल सकती है। शराब पीने की वजह से किडनी फेलियर के खतरे के साथ-साथ कई घातक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको शरीब पीने की बुरी आदत को छोड़ने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।

एनर्जी ड्रिंक्स से परहेज करें

एनर्जी ड्रिंक्स भले ही नॉन अल्कोहलिक होती हैं लेकिन फिर भी आपकी सेहत को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा सकती हैं। बीते कुछ सालों में एनर्जी ड्रिंक्स ने लोगों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेगुलरली एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने की वजह से किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है।

नुकसान पहुंचा सकती हैं शुगरी ड्रिंक्स

कुछ लोगों को शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो हर दूसरे दिन इन्हें कंज्यूम करने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शुगरी ड्रिंक्स किडनी फेलियर के खतरे को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। ज्यादा शुगरी ड्रिंक्स पीने की वजह से सेहत से जुड़ी कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों की संभावना बढ़ सकती है। किडनी फेलियर से बचने के लिए आपको इस तरह की ड्रिंक्स से परहेज करने की कोशिश करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।