1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई देने लगे हैं ये लक्षण, कहीं कमजोर तो नहीं हो रहे हैं आपके फेफड़े?

शरीर में दिखाई देने लगे हैं ये लक्षण, कहीं कमजोर तो नहीं हो रहे हैं आपके फेफड़े?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 26, 2025 05:25 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 05:25 pm IST

अगर आपको शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए वरना आपकी फेफड़ों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

कमजोर फेफड़ों का संकेत- India TV Hindi
कमजोर फेफड़ों का संकेत Image Source : SORA/AI

खराब लाइफस्टाइल, बुरी आदतें, अनहेल्दी खान-पान जैसे तमाम फैक्टर्स आपके फेफड़ों को कमजोर बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेफड़ों की वजह से ही आपकी बॉडी को ऑक्सीजन मिल पाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपके फेफड़े कमजोर हो जाएंगे, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं जो आपके लिवर की खराब सेहत का संकेत साबित हो सकते हैं।

खांसी की समस्या

क्या आपको लंबे समय से खांसी की समस्या ने परेशान किया हुआ है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये लक्षण फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांस लेते समय आवाज आना, ये लक्षण फेफड़ों में ब्लॉकेज या फिर सूजन का संकेत भी हो सकता है।

सांस लेने में दिक्कत

सांस फूलना या फिर सांस लेने में दिक्कत महसूस होना, इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के दौरान भी इस तरह का लक्षण महसूस हो सकता है। इसके अलावा सीने में दर्द या फिर जकड़न महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। अगर दर्द गहरी सांस लेने में या फिर खांसते समय बढ़ रहा है, तो हो सकता है कि आपके फेफड़ों की सेहत बिगड़ रही हो।

गौर करने वाले लक्षण

फेफड़ों के कमजोर होने पर आपकी बॉडी में ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती जिसके कारण आपको हर समय थकान महसूस होती रहती है। अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भारी पड़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।