1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाथों-पैरों में महसूस होती रहती है झुनझुनी, हो सकती है इस जरूरी विटामिन की कमी

हाथों-पैरों में महसूस होती रहती है झुनझुनी, हो सकती है इस जरूरी विटामिन की कमी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 25, 2025 09:35 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 09:35 pm IST

क्या आपके हाथ और पैर भी अक्सर कांपते रहते हैं? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

हाथों-पैरों में झनझनाहट- India TV Hindi
हाथों-पैरों में झनझनाहट Image Source : SORA/AI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो जाती है, तब हमारी बॉडी कुछ लक्षणों की मदद से बार-बार हमें इस बात की जानकारी देने की कोशिश करती है। जो लोग इस तरह के लक्षणों को समय रहते पहचान जाते हैं, उनकी सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता। आज हम आपको एक जरूरी विटामिन की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे।

हाथ-पैर कांपना

हाथ-पैर कांपना या फिर हाथों-पैरों में झुनझुनी महसूस होना, इस तरह का लक्षण विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। विटामिन बी12 की कमी नर्वस सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी की वजह से नसें कमजोर होने लगती हैं और यही वजह है कि हाथ और पैर में झनझनाहट महसूस होने लगती है।

थकान और कमजोरी

क्या आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई हो। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस विटामिन की कमी की वजह से एनर्जी लेवल्स पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसके अलावा क्या आपको चक्कर भी आ रहे हैं? अगर हां, तो ये लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत साबित हो सकता है।

गौर करने वाले लक्षण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी की वजह से सांस लेने में तकलीफ भी महसूस हो सकती है। अगर आपकी सांस बहुत जल्दी फूलने लगती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।