1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर के लिए वरदान साबित होगी इसबगोल की भूसी, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका

लिवर के लिए वरदान साबित होगी इसबगोल की भूसी, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 26, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 04:06 pm IST

क्या आप जानते हैं कि इसबगोल की भूसी आपकी गट हेल्थ के साथ-साथ आपकी लिवर के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है? आइए इसके कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

लिवर के लिए इसबगोल की भूसी- India TV Hindi
लिवर के लिए इसबगोल की भूसी Image Source : FREEPIK/SORA/AI

क्या आपको भी लगता है कि इसबगोल की भूसी सिर्फ पेट के लिए फायदेमंद होती है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। इसबगोल की भूसी आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसबगोल को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करने से लिवर को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

इसबगोल की भूसी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व लिवर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लिवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी इसबगोल की भूसी का सेवन किया जा सकता है। क्या आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आप डॉक्टर से सलाह लेकर औषधीय गुणों से भरपूर इसबगोल की भूसी को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। इसबगोल की भूसी लिवर को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित हो सकती है।

कैसे कर सकते हैं सेवन?

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इसबगोल की भूसी को पानी के साथ अच्छी तरह से मिलाकर कंज्यूम करना चाहिए। ध्यान रहे कि आपको एक-दो स्पून से ज्यादा इसबगोल की भूसी का सेवन नहीं करना है वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। 

सेहत के लिए वरदान

लिवर और गट के अलावा भी इसबगोल की भूसी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए भी इसबगोल का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसबगोल की भूसी को दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसबगोल की भूसी ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करने में भी असरदार साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।