1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Sawan 2021: सावन का व्रत रख रहे हैं तो इन 4 ड्रिंक्स का करें सेवन, नहीं होगी कमजोरी

Sawan 2021: सावन का व्रत रख रहे हैं तो इन 4 ड्रिंक्स का करें सेवन, नहीं होगी कमजोरी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 25, 2021 09:17 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 09:17 pm IST

अगर आपको व्रत के दौरान कमजोरी महसूस हो और आप कुछ खाने से परहेज करें। तो ऐसे में कुछ ड्रिंक्स पीने से आप उर्जावान महसूस करेंगे।

sawam somwar 2021 - India TV Hindi
सावन का व्रत रख रहे हैं तो इन 4 ड्रिंक्स का करें सेवन Image Source : INDIA TV

सावन के महीने में खासकर सावन के सोमवार के दिन बड़ी संख्या में लोग उपवास रखते हैं और इनमें से भी ज्यादातर लोग नमक का सेवन नहीं करते या फिर सेंधा नमक से बनी चीजें ही खाते हैं। सावन सोमवार का व्रत या उपवास रखने वाले लोग आमतौर पर फलाहार करते हैं, दूध पी लेते हैं या बिना नमक से बनी चीजें ही खाते हैं। बहुत से लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं, जिसके कारण कमजोरी या थकान होना आम बात है। ऐसे में अगर आप व्रत में कुछ खाने से परहेज करते हैं, तो कुछ ड्रिंक्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इनका सेवन करने से आपको कमजोरी दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। 

नाभि में जलन-दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

सावन के व्रत में कमजरी दूर करने के लिए इन 4 ड्रिंक्स का करें सेवन 

संतरे का जूस 

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ चेहरे पर निखार लाने के लिए संतरे के जूस को सबसे अच्छा माना जाता है। आप अगर नौ दिनों का व्रत रख रहे हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास ऑरेंज जूस पी सकते हैं।  

नारियल पानी

coconut water
Image Source : INSTAGRAM/BELTANDCULTनारियल पानी 

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए साधारण पानी की जगह नारियल पानी एक बेहतर विकल्प होता है। यह विटामिन ई से भरपूर होता है। खुद को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना नारियल पानी पी सकते हैं। 

लस्सी 

गर्मियों में लस्सी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। खासकर जब आप व्रत में कुछ नहीं खाते, तो आपको लस्सी में चीनी डालकर जरूर इसे जरूर पीना चाहिए। 

खीरा-टमाटर का शर्बत 

व्रत में आप खीरे और टमाटर को बारीक काटकर दही में मिलाकर सेंधा नमक और बर्फ के साथ पी सकते हैं। खीरे में विटामिन ए, सी, और के होने के अलावा पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, टमाटर में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

डायबिटीज के मरीजों को इन 7 चीजों से करना चाहिए परहेज, वरना बढ़ सकता है शुगर लेवल

डाइट में इसलिए शामिल करना चाहिए 'सोया के पत्ते'

Monsoon Tips: मानसून में इन हरी सब्जियों को खाने ले बचे, हो सकता है इंफेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।