1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Sawan 2023: सावन में करें सात्विक भोजन, खाने में शामिल करें ये फूड्स और पाएं कुछ खास लाभ

Sawan 2023: सावन में करें सात्विक भोजन, खाने में शामिल करें ये फूड्स और पाएं कुछ खास लाभ

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 28, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jun 28, 2023 06:14 am IST

Sawan 2023: सावन में लोग बिना प्याज लहसुन वाला खाना खाते हैं। दरअसल, ये सिर्फ व्रत का तरीका नहीं है बल्कि, सेहत और शरीर के लिए भी इनके कई फायदे हैं।

sattvic_diet_benefits - India TV Hindi
sattvic_diet_benefits Image Source : SOCIAL

Sawan 2023: सावन में ज्यादातर लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। कोशिश करते हैं कि मौसमी सब्जियों और फलों को खाएं जो कि सेहत के लिए लाभकारी हों। लेकिन क्यों?  कभी आपने इस बारे में सोचा है। दरअसल, इस मौसम में लोगों को पेट जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। इतना ही नहीं ये मौसम कई जीवों के प्रजनन का मौसम है और ये सब्जियों और दूध को दूषित करते हैं। ऐसे में पत्तेदार, बीज वाली सब्जियों और दूध  का सेवन, पेट में इंफेक्शन का कारण बन जाते हैं। इससे आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। इसलिए इस मौसम में आयुर्वेद के अनुसार व्रत और सात्विक भोजन की पद्धति बताई जाती है। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं सात्विक भोजन में किन चीजों (sattvic foods) का सेवन करें।

सात्विक भोजन में खाएं ये फूड्स-Which are sattvic foods

1. ताजे फल

सात्विक आहार एक शुद्ध शाकाहारी आहार है जिसमें हम कई प्रकार के फलों को शामिल कर सकते हैं। जैसे कि आप आम, पपीता, जामुन, अनार और अमरूद खा सकते हैं। ये सभी पेट के लिए फायदेमंद हैं और इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। 

बालों के लिए किसी कंडीशनर से कम नहीं चायपत्ती का पानी, इस्तेमाल से मिलते हैं ये 3 फायदे

2. साबुत अनाज

साबुत अनाजों में आप रागी, बाजरा, ओट्स और सोयाबीन जैसे मोटे अनाजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये अनाज हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हैं और इन्हें खाना शुगर और कोलेस्ट्रॉल सभी समस्याओं में मददगार है। तो, आप इन्हें तरह-तरह की रेसिपी में ट्राई कर सकते हैं। 

sattvic_diet
Image Source : SOCIALsattvic_diet

3. अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज जैसे कि चना, मेथी, अलसी और मूंग आदि का सेवन इस मौसम में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये रफेज और फाइबर से भरपूर हैं और आपके पाचन तंत्र को तेज करने के साथ वजन घटाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा ये फूड्स प्रोटीन से भरपूर भी हैं जो कि शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। 

4. ताजी जड़ी-बूटियां और शहद

इस मौसम में इंफेक्शन बहुत होता है। जैसे कि सर्दी-जुकाम और फ्लू की समस्या। ऐसी स्थिति में हल्दी और काली मिर्च आदि का सेवन आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाने में मददगार है। आप अजवाइन और लौंग आदि का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दाल खा सकते हैं जो कि सेहत के लिए इस मौसम में फायदेमंद है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज खाएं हरी मिर्च का पराठा, जानें रेसिपी और खाने के फायदे

सावन में सात्विक भोजन करने के फायदे-Sattvic diet benefits

सात्विक भोजन,  व्यक्ति को शांत करता है और सौहार्द, ऊर्जा और उत्साह से भर देता है जो कि एक अच्छे मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है। दूसरा, ये आपके पेट के लिए अच्छा है। ये आपको वजन घटाने में मदद करता है और शरीर में वात, पित्त और कफ को बैलेंस करने में मदद करता है। साथ ही ये हार्मोनल असंतुलन और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।