1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए या नहीं?

क्या फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए या नहीं?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 08, 2026 11:49 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 11:49 am IST

फैटी लिवर के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत है। लेकिन एक सवाल जो लोगों के मन में हमेशा रहता है वो है फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए या नहीं। चलिए जानते हैं।

क्या फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए या नहीं?- India TV Hindi
क्या फैटी लिवर में आलू खाना चाहिए या नहीं? Image Source : FREEPIK

आजकल अनहेल्दी लाइफसटाइल, जंक फूड का सेवन लोगों में फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा रही है। फैटी लिवर वाले मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई बार लोगों को ये समझ में नहीं आता कि फैटी लिवर होने पर क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। लेकिन एक सवाल जो ज्यादातर लोगों के मन में रहता है वो है फैटी लिवर में आलू का सेवन किया जा सकता है या नहीं। आलू सबसे आम सब्जी है और इसका सेवन लगभग हर घर में बड़े शौक के साथ किया जाता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं फैटी लिवर में आलू का सेवन करना चाहिए या नहीं।

क्या फैटी लिवर में आलू खा सकते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 'फैटी लिवर के मरीजों को सीमित मात्रा में आलू का सेवन करना चाहिए। आलू को पूरी तरह से डाइट से हटाने की जरूरत नहीं होती। आलू में पोटैशियम, विटामिन C और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। फैटी लिवर होने पर इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में आलू खाने से शरीर में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बढ़ सकते हैं, जो फैटी लिवर की समस्या और बढ़ा सकते हैं। फैटी लिवर के मरीजों को आलू उबला या ग्रिल करके खाना चाहिए।

कैसे खाएं आलू ?

अगर आप आलू खाना चाहते हैं, तो इन बातों ध्यान रखें

क्या न खाएं: फ्रेंच फ्राइज, आलू की टिक्की, चिप्स या ज्यादा तेल-मसाले वाली सब्जी। ये लिवर पर सूजन बढ़ाते हैं।

क्या खाएं: उबले हुए, बेक्ड या कम तेल में भुने हुए आलू।

ठंडा करके खाएं: उबले हुए आलू को ठंडा करके खाने से उसमें रेसिस्टेंट स्टार्च बढ़ जाता है, जो लिवर और पाचन के लिए बेहतर होता है।

कॉम्बिनेशन: आलू को अकेले खाने के बजाय फाइबर वाली सब्जियों (जैसे गोभी, बीन्स, या पत्तेदार सब्जियां) के साथ मिलाकर खाएं। इससे शुगर स्पाइक कम होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।