1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 21, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 01:49 pm IST

आयुर्वेद केअनुसार किसी भी चीज का सेवन एक सीमित्र मात्रा में करना चाहिए। अगर किसी फूड का अधिक मात्रा में सेवन करेंगे तो फायदा करने के बजाय नुकसान करेंगी। जानिए जामुन का सेवन करने के नुकसान के बारे में।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान- India TV Hindi
इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान Image Source : INSTAGRAM/EATWITHBINNY

गर्मियों के मौसम में जामुन खूब आने लगता है। औषधिय गुणों से भरपूर जामुन कई बीमारियों से बचाव करता है। जामुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ अनगिनत फायदे मिलते हैं। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का सबसे अच्छी औषधि है। जामुन का फल ही नहीं बल्कि इसकी गुठलियां और पत्ते भी कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। जहां एक ओर यह सेहत के लिए अच्छे होते हैं तो कई बार ये हानिकारक साबित हो सकते हैं। 

कई लोग ऐसे होते है कि इसके बेहतरीन फायदे जानकर अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार किसी भी चीज का सेवन औषधि के रूप में ही करे। कई बार ज्यादा सेवन करना कई अन्य बीमारियों का कारण बन जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जब जामुन का सेवन खतरनाक हो सकता है। 

अंडे के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

ज्यादा जामुन खाने के साइड इफेक्ट्स

ब्लड शुगर

आमतौर पर आयुर्वेद के अनुसार जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। जामुन का फल या गुठली का पाउडर डाइट में शामिल करके इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन कई लोग इसे कंट्रोल करने के चक्कर में अधिक मात्रा में खाने लगते हैं। जिसके कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। 

कब्ज
जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में अगर आपने इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। 

एक्ने 
अगर आपने जामुन का सेवन अधिक मात्रा में किया तो इसके कारण आपको एक्ने की समस्या भी हो सकती है। 

उल्टी की समस्या
कई लोगों को जामुन खाने के बाद उल्टी की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी समस्या होती है तो इसका सेवन ना करे तो बेहतर है।

फेफड़ों को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकते है लंग्स डैमेज

इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान
Image Source : PIXABAY.COMइन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान
 

खून के थक्के जमना
एथेरोस्क्लेरोसिस और रक्त के थक्के से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए। 

सर्जरी
जामुन ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है। इसलिए सर्जरी के दौरान और बाद में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर स्थिर रहे। सर्जरी से कम से कम 2 सप्ताह पहले जामुन का सेवन बंद कर दें।

वात दोष
अगर आपको वात दोष संबंधी समस्या है तो जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

एसिडिटी
जामुन को खाली पेट नहीं लेना चाहिए और दूध पीने के बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टेपन के कारण एसिडिटी हो सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।