1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पतले होने के लिए कर रहे हैं लगातार ग्रीन टी का सेवन, हो जाएं सवाधान! ये बीमारियां दे सकती हैं दस्तक

पतले होने के लिए कर रहे हैं लगातार ग्रीन टी का सेवन, हो जाएं सवाधान! ये बीमारियां दे सकती हैं दस्तक

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 27, 2022 07:12 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 07:12 am IST

ग्री टी के अत्यधिक सेवन से सिरदर्द, सुस्ती, सुस्ती, चिंता, चिड़चिड़ापन और साथ ही चिंता सहित हानिकारक दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

ग्रीन टी- India TV Hindi
ग्रीन टी Image Source : PEXELS

Highlights

  • अत्यधिक ग्रीन टी का सेवन करने से नींद नहीं आने की परेशानी होने लगती है
  • ग्रीन टी के अत्यधिक सेवन से बीपी की भी परेशानी होती है

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक दिन में अनगिनत कप पी सकते हैं। चाय या कॉफी की तरह ही ग्रीन टी में भी कैफीन होता है। दिन के दौरान अपने कैफीन की खपत को अधिक करने से सिरदर्द, सुस्ती, सुस्ती, चिंता, चिड़चिड़ापन और साथ ही चिंता सहित हानिकारक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन शरीर में आयरन के एब्सॉप्शन को कम होने लगते हैं। आइए जानते हैं अत्यधिक ग्रीन टी का सेवन करने से क्या नुकसान होता है?

नींद नहीं आने की समस्या

ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से नींद नहीं आने की परेशानी हो सकती है। एक फिट बॉडी और अच्छी सेहत के लिए अच्छी और भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन सही मात्रा में ही करें।

ब्लड प्रेशर की समस्या
ग्रीन टी में मौजूग कैफीन हमारी नर्वस सिस्टम को प्रोएक्टिव करने का काम करता है। इसके ज्यादा सेवन से कई समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

शरीर में हो सकती है आयरन की कमी
ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा ग्रीन टी पीने से लगती है कम भूख
ग्रीन टी का ज्यादा मात्रा में या रोज सेवन करने से भूख कम लगने की संभावना रहती है। इसके चलते आपका शरीर कमजोर भी हो सकता है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।  

खाली पेट ग्रीन टी पीने से हो सकती है एसिडिटी
खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए कुछ खाने के बाद ही इसको पिएं। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से घबराहट, चक्कर, डायबिटीज, कब्ज, जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में करें। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेद की जानकारी के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इसके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।