1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में नाभि के ऊपर महसूस होता है दर्द, तो इस लक्षण के पीछे हो सकते हैं ये कारण

पेट में नाभि के ऊपर महसूस होता है दर्द, तो इस लक्षण के पीछे हो सकते हैं ये कारण

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 02, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 10:49 pm IST

अगर आपको भी नाभि के ऊपर पेट में अक्सर दर्द महसूस होता है तो सावधान हो जाएं। इस लक्षण को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

पेट में नाभि के ऊपर दर्द के कारण- India TV Hindi
पेट में नाभि के ऊपर दर्द के कारण Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी कभी न कभी नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस हुआ है? अगर हां, तो क्या आप इस दर्द के पीछे के कारण के बारे में जानते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने की वजह से आपको नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस हो सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर जरूरत से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से मना करते हैं।

नसों में खिंचाव पैदा होना

अगर आप अचानक से भारी सामान उठा लेते हैं, तो भी आपके पेट पर अचानक प्रेशर पड़ने की वजह से आपको नाभि के ऊपर पेट में दर्द हो सकता है। इसके अलावा अगर किसी वजह से आपकी नसों में खिंचाव आता है, तो भी आपको इस तरह के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चाहें तो आपको गर्म सिकाई की मदद से इस तरह की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

पथरी का संकेत

अगर आपको बार-बार नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस हो रहा तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए। पथरी के दौरान भी इस तरह के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस होना, पेट में इंफेक्शन की तरफ भी इशारा कर सकता है।

गौर करने वाली बात

अक्सर नाभि के ऊपर पेट में दर्द महसूस होना खतरे का संकेत भी हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह का लक्षण एसिडिटी या गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज होने की संभावना को भी काफी हद तक बढ़ा सकता है। नाभि के ऊपर महसूस होने वाले दर्द को मामूली पेट दर्द समझकर इग्नोर करने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।