1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूर करना चाहते हैं विटामिन बी12 की कमी, तो पी सकते हैं इन सब्जियों का सूप

दूर करना चाहते हैं विटामिन बी12 की कमी, तो पी सकते हैं इन सब्जियों का सूप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 02, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 04:09 pm IST

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो जाए, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस विटामिन की डेफिशिएंसी को दूर करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें?- India TV Hindi
विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें? Image Source : FREEPIK

क्या आप विटामिन बी12 की कमी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? इस विटामिन की कमी को दूर करने के तरीके के बारे में जानने से पहले इसके कुछ लक्षणों के बारे में भी जान लीजिए। अगर आपको थकान, कमजोरी, एनीमिया और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और अपना चेकअप जरूर करा लेना चाहिए।

फायदेमंद साबित होंगे सूप

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी या फिर सरसों का साग विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर के सूप में भी विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सूप में आप सूरजमुखी के बीज या फिर पनीर को भी मिला सकते हैं। सूप के टेस्ट को बढ़ाने के लिए मसाले और हर्ब्स एड करना न भूलें।

विटामिन बी12 से भरपूर चीजें

सूप के अलावा आप दूध को रेगुलरली कंज्यूम करके भी इस विटामिन की कमी से छुटकारा पा सकते हैं। मशरूम में भी विटामिन बी12 मौजूद होता है। किडनी बीन्स और काले चने भी इस विटामिन डेफिशिएंसी को दूर कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर और जल्दी परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। 

सेहत पर भारी पड़ सकती है कमी

विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी पर ध्यान न देने के कारण आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। चक्कर आना, मसल पेन, हाथ-पैर में झुनझुनाहट और मूड स्विंग्स भी इसी विटामिन की कमी के दौरान महसूस होने वाले लक्षण साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।