1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयुर्वेद के मुताबिक अदरक खाने का सबसे सही तरीका, सर्दियों में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

आयुर्वेद के मुताबिक अदरक खाने का सबसे सही तरीका, सर्दियों में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 01, 2025 06:03 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 06:03 pm IST

अदरक में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप औषधीय गुणों से भरपूर अदरक का सेवन करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं?

अदरक का सेवन कैसे करना चाहिए?- India TV Hindi
अदरक का सेवन कैसे करना चाहिए? Image Source : FREEPIK

अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अक्सर अदरक को डेली डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अदरक आपके इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बना सकती है यानी आप बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।

क्या है सही तरीका?

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक अदरक को शहद के साथ खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सबसे पहले एक स्पून अदरक का रस निकाल लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिला लीजिए। सर्दियों में आपको इसी तरीके से अदरक का सेवन करना चाहिए।

फायदेमंद साबित होगा ये तरीका

अगर आप चाहें तो अदरक के दो से तीन छोटे टुकड़ों को चबा भी सकते हैं। इस तरीके से अदरक खाने से आपकी भूख खुल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक में पाए जाने वाले तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। गैस, पेट दर्द और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अदरक का सेवन किया जा सकता है। अदरक जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकती है।

सेहत के लिए वरदान

अगर आप रेगुलरली सही मात्रा में सही तरीके से अदरक को कंज्यूम करते हैं, तो आप अपनी दिल की सेहत को मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाने के लिए भी अदरक फायदेमंद साबित हो सकती है। डायबिटीज पेशेंट्स भी अदरक का सेवन कर सकते हैं। कुल मिलाकर अदरक को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करना आपकी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।