1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में मूंगफली खाने के बाद कतई न करें ये गलती, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

सर्दियों में मूंगफली खाने के बाद कतई न करें ये गलती, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 01, 2025 10:14 pm IST,  Updated : Jan 01, 2025 10:14 pm IST

सर्दियों में अक्सर लोग बड़े चाव के साथ मूंगफली खाते हैं। लेकिन अगर आपने मूंगफली खाने के बाद ये गलती की तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकता है।

मूंगफली खाने के बाद पानी पीने के साइड इफेक्ट्स- India TV Hindi
मूंगफली खाने के बाद पानी पीने के साइड इफेक्ट्स Image Source : FREEPIK

क्या आप भी सर्दियों में मूंगफली खाते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दियों में मूंगफली खाने से आपकी सेहत को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। लेकिन पुराने जमाने से मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से मना किया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप मूंगफली खाने के बाद पानी पिएंगे, तो आपकी सेहत पर किस तरह के नेगेटिव असर पड़ सकते हैं?

पड़ सकते हैं लेने के देने

मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। इस गलती की वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको मूंगफली खाने के बाद पानी पीने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। मूंगफली सही तरीके से डाइजेस्ट हो पाए, इसके लिए मूंगफली खाने के थोड़ी देर के बाद ही पानी पीना चाहिए।

रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट पर पड़ सकता है बुरा असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूंगफली के बाद पानी पीने की आदत, आपके रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट पर भारी पड़ सकती है। अगर आपने मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पिया, तो आपको रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी फेफड़े, सांस की नली और गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा नट्स के बाद पानी पीने से आपको एलर्जी भी हो सकता है।

मूंगफली के बाद पानी पीने के साइड इफेक्ट्स

मूंगफली के बाद पानी पीने के साइड इफेक्ट्स में गैस, अफारा, पेट दर्द, कब्ज, सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही तरीके से और सही मात्रा में मूंगफली को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाना, सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।