1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस मौसम में जरूर डाइट में शामिल करें आड़ू, एक साथ कई बीमारियों से करेगा बचाव

इस मौसम में जरूर डाइट में शामिल करें आड़ू, एक साथ कई बीमारियों से करेगा बचाव

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 04, 2021 07:34 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 07:35 pm IST

आड़ू में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं। ये सभी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। जानिए आड़ू का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदा होता है।

Summer fruit Peach- India TV Hindi
Summer fruit Peach Image Source : INSTAGRAM/THEHUNGRYBLONDY

गर्मी के मौसम में कई फल आते हैं। इन्हीं फलों में से एक आड़ू भी है। आड़ू में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं जो कि आखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही कई बीमारियों से आपका बचाव करते हैं। जानिए आड़ू का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदा होता है।

ये लोग ना खाएं काजू, सेहत पर पड़ सकता है भारी

weight machine
Image Source : INSTAGRAM/DIAMOND.WLJweight machine 

वजन करता है कंट्रोल 

आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है। इसके लिए ये जरूरी है कि आप अपने खानपान का बहुत ध्यान रखें। अगर आप बढ़े वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसमें आड़ू भी आपकी मदद करता है। आड़ू कम कैलोरी वाला फल है। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और वसा कंट्रोल में रहती है। इसके साथ ही इस फल की खासियत है कि इसे खाने के बाद लंबे वक्त तक पेट भरा लगता है। जिससे कि भूख नहीं लगती और वजन अपने आप कंट्रोल में रहता है। 

किडनी को रखता है हेल्दी
आड़ू आपकी किडनी को भी स्वस्थ रखने में मददगार है। इसमें पोटैशियम होता है जो किडनी के लिए लाभदायक माना जाता है। 

डाइजेशन के लिए बेहतरीन
अगर किसी को कब्ज, एसिडिटी या फिर पेट से संबंधित कोई दिक्कत है तो उसमें भी आड़ू आराम पहुंचाता है। इसके साथ ही ये लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे कि पेट से संबंधित दिक्कतें दूर रहती हैं। 

ये 3 आदतें लिवर को पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सावधान

eyesight
Image Source : INSTATGRAM/DANIELLELINSHOWeyesight 

आंखों की बढ़ाता है रोशनी
विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आड़ू आपकी आंखों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। आड़ू में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। इससे आंखों की रेटिना स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी भी बढ़ाने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट 
किसी भी रोग से शरीर का बचाव करने या फिर उससे लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसी वजह से आप आड़ू का सेवन जरूर करें। आड़ू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में असरदार है। 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।