1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना है बेहद जरुरी,स्वामी रामदेव से जानिए फायदे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना है बेहद जरुरी,स्वामी रामदेव से जानिए फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2020 10:53 am IST,  Updated : May 03, 2020 11:18 am IST

बॉडी बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का सेवन प्रोटीन के लिए किया जा सकता है। स्वामी रामदेव से जानिए हेल्दी डाइट के बारे में।

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान ना देने की वजह से लोग अक्सर बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट का भी पालन करना जरुरी है। कुछ लोग बॉडी बनाने के प्रोटीन, स्टेरॉइड का इस्तेमाल करते हैं यह आपके शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इससे आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं साथ ही अनचाही मसल्स बनने लगती हैं। आर्टिफिशियल चीजों की जगह प्राकृतिक चीजों का सेवन आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। स्वामी रामदेव से जानिए बॉडी बनाने के लिए किन नेचुरल चीजों का सेवन करें।

बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ दूध, दही छाछ और घी का सेवन करें। इनमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। इसके साथ ही आप सोयाबीन की बड़ी का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप सब्जी के साथ खा सकते हैं।

आप सतावर, सफेत मूसली, च्यवनप्राश, पावर पीटा, अश्वगंधा, शिलाजीत का सेवन दूध में मिलाकर लेना चाहिए। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।