1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिरदर्द की समस्या से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानें योगासन और आयुर्वेदिक उपचार

सिरदर्द की समस्या से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानें योगासन और आयुर्वेदिक उपचार

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 04, 2022 09:42 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 10:44 am IST

दुनिया का हर सातवां शख्स किसी ना किसी सिरदर्द से परेशान है, लेकिन आप इससे राहत पा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको रोजाना 40 मिनट योग करना होगा। ये योगासन कौन-कौन से हैं स्वामी रामदेव से जानें।

सिरदर्द की समस्या से...- India TV Hindi
सिरदर्द की समस्या से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानें योगासन और आयुर्वेदिक उपचार Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हमारे सिर में कई कैविटीज होती हैं जो सिर को हल्का रखने और सांस लेने में मदद करती हैं
  • निया का हर सातवां शख्स किसी ना किसी सिरदर्द से परेशान है
  • आप इससे राहत पा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको रोजाना 40 मिनट योग करना होगा

हमारे सिर में कई कैविटीज होती हैं जो सिर को हल्का रखने और सांस लेने में मदद करती हैं। इसे साइनस कहा जाता है, लेकिन कभी ठंड की वजह से तो कभी नाक की हड्डी बढ़ने या बैक्टीरियल-वायरल इंफेक्शन से इसमें दिक्कत आती है। इसकी वजह से बलगम जमने लगता है जिससे सिर में दर्द रहता है, सांस लेने में तकलीफ होती है, चेहरे पर सूजन तक आती है, खाने-पीने का स्वाद चला जाता है, ब्रेन फीवर तक आ जाता है। दुनिया का हर सातवां शख्स किसी ना किसी सिरदर्द से परेशान है, लेकिन आप इससे राहत पा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको रोजाना 40 मिनट योग करना होगा। ये योगासन कौन-कौन से हैं स्वामी रामदेव से जानें।

सिरदर्द, माइग्रेन, साइनस संबंधी समस्या से निजात पाने के लिए योगासन-

सर्वांगासन

  • बच्चों की मेमोरी शार्प होती है
  • IQ लेवल बढ़ाने में मददगार
  • बच्चों का कंसंट्रेशन बढ़ता है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायरॉयड ग्लैंड को एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है
  • शुद्ध रक्त दिल तक पहुंचता है
  • थायराइड कंट्रोल करने में मदद करेगी धनिया, खाली पेट रोजाना करें सेवन

हलासन

  • इस आसन से दिमाग शांत होता है 
  • थाइराइड की बीमारी ठीक होती है 
  • स्ट्रेस और थकान मिटाता है
  • रीढ़ की हड्डी और कंधों में खिंचाव आता है 
  • डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है 
  • डायजेशन में सुधार आता है 

शीर्षासन

  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  • चेहरे में चमक आती है, सुंदरता बढ़ती है
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  • बालों को झड़ने से रोकने में मददगार
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है 
  • एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है

शशकासन

  • शशकासन से दूर होता है डायबिटीज
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  • दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

मकरासन

  • सिरदर्द में लाभदायक
  • कमर दर्द से में फायदेमंद
  • वजन कम करने में लाभदायक
  • डायबिटीज में लाभकारी

धनुरासन

  • सीने में अच्छा खासा खिंचाव आता है
  • फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है
  • सांस लेने का सिस्टम बेहदर होता है
  • अस्थमा रोगियों के लिए बहुत लाभकारी
  • कमर दर्द की दिक्कत दूर होती है
  • पीठ और रीढ़ की एक्सरसाइज होती है
  • तनाव और थकान मिटाने में कारगर
  • गैस और कब्ज से राहत मिलती है

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार

योगमुद्रासन 

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • बवासीर में भी लाभ होता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट की चर्बी कम होती है
  • मोटापे से छुटकारा मिलता है
  • रीढ़ की हड्डी लचीली-मजबूत बनती है
  • एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है

गोमुखासन 

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  • लिवर-किडनी की समस्या में लाभकारी

भुजंगासन 

  • दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  • मजबूत लंग्स से सर्दी की बीमारी नहीं होती है।
  • पेट से जुड़े रोगों में कारगर है।
  • मोटापा कम करने में मदद करता है।
  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • आसनी से लंग्स मजबूत होते हैं। 

मर्कटासन 

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • गैस और कब्ज से राहत मिलती है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • सर्वाइकल ,पेट दर्द, गैस्ट्रिक, कमर दर्द में फायदेमंद
  • गुर्दे, अग्नाशय, लिवर सक्रिय होते हैं

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

शलभासन

  • आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • अस्थमा रोग कंट्रोल होता है
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है

सूक्ष्म व्यायाम

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

माइग्रेन से निजात पाने के लिए प्राणायाम-

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उद्गीथ
  • उज्जायी
  • भ्रामरी

माइग्रेन, सिरदर्द से निजात पाने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स-

  • कान से कुछ दूरी पर आंख की ओर नाजुक गड्ढे को दबाएं।
  • सिर के दोनों तरफ के गढ्ढे को अंगूठे से दबाएं।
  • सिर में जहां शिखा रखते हैं, वहां दबाने से आराम मिलेग।
  • सिर के पीछे गड्ढे को हल्के-हल्के दबाने से लाभ मिलेगा।
  • दोनों हाथों की रिंग फिंगर के टॉप पर दबाएं।
  • सारे फिंगर के टॉप दबाएं।
  • अंगूठे के टॉप को दोनों ओर से दबाएं।

सिरदर्द के लिए घरेलू उपाय-

  • बॉडी में कफ को बैलेंस करें
  • नाक में अणु डालें
  • अनुलोम-विलोम करें
  • बादाम रोगन दूध में डालकर पीएं 
  • बादाम रोगन नाक में डाले 
  • बादाम-अखरोट पीसकर खाएं 

पित्त रोगियों में सिरदर्द के लिए घरेलू उपाय-

  • अंकुरित अनाज खाएं 
  • हरी सब्जियां खाएं 
  • लौकी फायदेमंद 

सिरदर्द के लिए आयुर्वेदिक उपाय-

  • मेधावटी सुबह-शाम लें।
  • मेधा क्वाथ का काढ़ा पीएं।
  • एक चम्मच बादाम रोगन दूध के साथ लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।