कोरोना से रिकवरी के बाद फंगल इंफेक्शन-एक्जिमा से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानें आयुर्वेदिक उपचार
कोरोना से रिकवरी के बाद फंगल इंफेक्शन-एक्जिमा से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानें आयुर्वेदिक उपचार
Written by: India TV Health Desk
Published : Jun 09, 2021 09:28 am IST,
Updated : Jun 09, 2021 09:41 am IST
कोरोना से रिकवर होने के बाद लोगों को स्किन से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वामी रामदेव के बताए आयुर्वेदिक उपचार और योग से इसे ठीक किया जा सकता है।
Image Source : INDIA TV
स्वामी रामदेव
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है। साथ ही इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। अब कई लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद त्वचा संबंधी परेशानी हो रही है। इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से चेहरे पर सफेद के रंग के मुहांस निकल आते हैं। ये साधारण मुहांसों की तरह नहीं होते। इन्हें कोमेडोनल एक्ने कहते हैं ये दिखने में छोटे और सफेद रंग के मस्से जैसे लगते हैं। आपकी चिन और माथे या पूरे शरीर पर भी ये हो सकते हैं। इसके अलावा स्टेरॉयड लेने की वजह से भी कई लोगों को चेहरे पर मुहांसे की समस्या हो रही है। लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है कि क्योंकि स्वामी रामदेव के मुताबिक तमाम अलग-अलग फंगल इंफेक्शन को आयुर्वेद के जरिए दूर किया जा सकता है।
कोरोना रिकवरी के बाद स्किन से जुड़ी होने वाले परेशानियां
त्वचा पर सूजन होना
रुखी त्वचा
मुंहासे और घाव का होना
लाल-नीले चक्कते पड़ना
मुंह में छाले होना
मुंह में अंदर सफेद पैचिस होना
मुंह का लाल होना और दर्द रहना
मुंह का स्वाद चला जाना
खाना खाते वक्त मुंह में दर्द होना
स्किन से जुड़ी परेशानियों के लिए आयुर्वेदिकउपचार
नीम, एलोवेरा, गिलोय तुलसी का जूस
स्किन पर रैशेज के लिए एलोवेर का फेस वॉश लगाएं या एलोवेरा जूस पिएं
सुबह उठकर नीम की पत्ती पीना काफी असरदार होता है
नीम की पत्ती के साथ गोधर्नक पीने से दोगुना फायदा मिलता है
गोल्डन मिल्क
दूध में हल्दी मिलाकर पिएं
रात में सोने से पहले पिएं
इम्युनिटी को बढ़ाता है
हाथ-पैर या शरीर के जलन के लिए
लौकी का जूस
शीशम के पत्ते का जूस
वन तुलसी के बीज, रात में भिगोकर सुबह पिएं
जल-जमनी को पिएं
एक्जिमा को जड़ से खत्म करने के लिए
सुबह उठते ही गोधनर्क लें और नीम की पत्ती साथ में लें।
किसी भी तरह की स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अन्य योगासन के साथ-साथ कापालभाती और अनुलोम विलोम करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा इन सभी प्राणायाम को अपनी रूटीन में शामिल करें।