1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोनिल का कब और कैसे करें सेवन, स्वामी रामदेव से जानिए पूरी डिटेल

कोरोनिल का कब और कैसे करें सेवन, स्वामी रामदेव से जानिए पूरी डिटेल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 06, 2020 10:24 am IST,  Updated : Jul 06, 2020 10:25 am IST

स्वामी रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि ने 'कोरोनिल' नामक आयुर्वेदिक दवा की घोषणा की जो कोरोना वायरस को जड़ों से खत्म करने का दावा करती है। स्वामी रामदेव ने बताया कि कैसे कोरोनिल का सेवन करें।

Coronil - India TV Hindi
Coronil -कोरोनिल Image Source : INDIA TV

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रही है। भारत में भी इस बीमारी ने कहर मचाया हुआ है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस महामारी की वैक्सीन खोजने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। स्वामी रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि ने 'कोरोनिल' नामक आयुर्वेदिक दवा की घोषणा की जो कोरोना वायरस को जड़ों से खत्म करने का दावा करती है। दवा तीन के पैक में आती है और तुलसी, गिलोय और अश्वगंधा से बनाई जाती है। इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने दावा किया कि कोरोनिल का सेवन करने से इसका रिजल्ट 100 प्रतिशत मिलता है।

कोरोना को हराने के लिए रोजाना करें स्वामी रामदेव के बताए ये सुपरयोग, इम्यूनिटी बढ़ाने में करेंगे मदद

स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना वायरस शरीर के अंदर जाकर अपनी जैसी एक कॉपी तैयार करता है। इस साइकिल को तोड़ने के लिए जरूरी है आप कोरोनिल लीजिए। जिनको कोरोना नहीं है वो भी कोरोनिल का सेवन कर सकते हैं। कोरोनिल के अलावा दूध में हल्दी, शिलाजीत और च्यवनप्राश भी लें। ऐसा करने से किसी को भी कोरोना नहीं होगा। अगर होगा भी तो जल्द ही ठीक हो जाएगा। जिन लोगों की इम्यून पॉवर बहुत कम है वो तो दूध में हल्दी, शिलाजीत और च्यवनप्राश का सेवन रोजाना करें।

कैसे मिलेगी कोरोनिल

स्वामी रामदेव ने बताया कि कोरोनिल को ऑर्डर मी एप लॉन्च कर दिया है अभी। जो असमर्थ है उन्हें हम कोरोनिल निशुल्क बेचेंगे। फिलहाल कोरोनिल आरोग्य केंद्र पर उपलब्ध है। 

कोरोनिल का ऐसे करें सेवन

  • कोरोनिल टैबलेट की 2-2 गोली दिन में दो बार लें
  • गोली को हमेशा गर्म पानी से ले
  • श्वासारि वटी दिन में तीन बार 3-3 गोली लें
  • नाश्ते, दोपहर के खाने और रात के खाने के आधे घंटे बाद लें
  • ये डोज 15 से 80 साल के लोगो्ं के लिए हैं
  • 6 से  14 साल की उम्र के नीचे के लोग आधी मात्रा में लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।