1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही बॉडी में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं आपका ब्लड प्रेशर है हाई

सुबह उठते ही बॉडी में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं आपका ब्लड प्रेशर है हाई

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 15, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 06:27 am IST

एक सर्वे के मुताबिक भारत के 64% लोग किसी तरह की एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं यानि देश की दो तिहाई जनसंख्या के पास अपनी सेहत के लिए फुर्सत ही नहीं है। यहीं कारण है कि ज्यादा उम्र से लेकर युवा लोग भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे हैं।

Symptoms of high blood pressure in the morning- India TV Hindi
Symptoms of high blood pressure in the morning Image Source : SOCIAL

हाई ब्लड प्रेशर को एक तरह का साइलेंट किलर माना जाता है। कई लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन ये शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान  जेनेटिक कारण, अधिक नमक सेवन, कम पानी पीना, कोलेस्ट्राल, स्ट्रेस , किडनी और लिवर का फंक्शन नॉर्मल तरीके से ना होना, कम सोने के कारण, गुस्सा  ज्यादा आने के कारण हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाते हैं। जब शरीर में खून का प्रवाह तेज हो जाता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। जिसका अगर समय रहते इलाज नहीं किया तो हार्ट अटैक तक आ सकता है।  हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के संकेत काफी पहले से नजर आने लगते हैं। जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया गया तो आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जो सुबह उठते ही नजर आने लगते हैं।

  • चक्कर आना: अगर आपको सुबह उठते ही  तेजी से चक्कर आते हैं तो समझ लें कि आपका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करे। 
  • अधिक प्यास लगना: सुबह उठकर कई लोगों को प्यास लगती हैं, लेकिन आपका मुंह अधिक सुख रहा है तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर आपके साथ रोजाना सुबह उठते ही ऐसा हो तो एक बार जरूर ध्यान दें।
  • उल्टी सी महसूस होना: आमतौर पर अधिक एसिडिटी की समस्या हो जाने के कारण भी ऐसा होता है, लेकिन अगर आपको सुबह उठते ही मितली जैसा महससू हो तो थोड़ा सतर्क हो जाए। 
  • धुंधला सा दिखाई देना: अगर आपको सुबह उठते ही सब कुछ धुंधला सा दिखाई देता हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का एक कारण हो सकता है। 

खीरा खाने के बाद पानी पीने वाले हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये परेशानियां

हाई बीपी को कम करने के आयुर्वेदिक उपाय

  • सर्पगंधा की जड़ का पाउडर का सेवन कर सकते हैं 
  • ब्राह्मी को  ब्रेन बूस्टर के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो इसका सेवन कर सकते है। 
  • गेंहू का ज्वार, एलोवेरा और लौकी को एक साथ मिलाकर इसका जूस बना लें और सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन करे।
  • दाल चीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा आपके हाई बल्ड प्रेशर को तेजी से कम कर सकती है। इसके साथ ही यह किडनी को हेल्दी रखने में भी मदद करते है।

सावधान! अंडे खाने के तुरंत बाद इन चीज़ों का सेवन है खतरनाक, होते हैं ये साइड इफेक्ट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।