1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भरी जवानी में बूढ़ा बना देती हैं मांसपेशियों की बीमारी, स्वामी रामदेव से जानें मसल्स को मजबूत बनाने के देसी उपाय

भरी जवानी में बूढ़ा बना देती हैं मांसपेशियों की बीमारी, स्वामी रामदेव से जानें मसल्स को मजबूत बनाने के देसी उपाय

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Poonam Yadav
 Published : Dec 04, 2023 11:21 am IST,  Updated : Dec 04, 2023 11:23 am IST

मांसपेशियां कमज़ोर होने के पीछे कम फिज़िकल एक्टिविटी, खराब लाइफस्टाइल और तनाव जैसी चीज़े शामिल हैं। बाबा रामदेव से जानें मसल्स को मजबूत कैसे बनाएं।

symptoms of Muscle diseases - India TV Hindi
symptoms of Muscle diseases Image Source : SOCIAL

वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। लेकिन बीमारियां इस फलसफे को नहीं मानती बल्कि सबसे ज़्यादा ऐसे लोगों पर ही अटैक करती हैं जो इन अल्फाज़ों को अपनी तकदीर मान लेते हैं। वो दूसरो की फिटनेस देखकर हैरान होते हैं और उन्हें लकी कहते हैं। उनकी बॉडी को गॉड गिफ्टेड  का तमगा दे देते हैं। लेकिन कभी ये नहीं सोचते कि इसके पीछे उन लोगो की कितनी मेहनत है। जो लोग फिज़िकल एक्टिविटी से दूर रहते हैं। उन पर हार्ट, लंग्स,लिवर, किडनी, ब्रेन डिज़ीज़ का खतरा कई गुना ज़्यादा होता है। ऐसे लोग बीमार भी ज़्यादा पड़ते हैं और इसी वजह से वक्त से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। मांसपेशियों की बीमारी सार-को-पेनिया में भी तो यही होता है। जिसमें तेज़ी से मसल्स लॉस होने से मरीज़ वक्त से पहले उम्रदराज़ दिखने लगता है। 

दुनिया में 5 करोड़ से ज़्यादा लोगों को ये बीमारी है जो अगले 40 साल में करीब 20 करोड़ लोगों को अपना शिकार बना सकती है। वैसे मांसपेशियां कमज़ोर होने के पीछे और भी कई वजह हैं जैसे कम फिज़िकल एक्टिविटी खराब लाइफस्टाइल और तनाव। वैसे लापरवाही होने पर सर्दी का मौसम भी मांसपेशियों के लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि ठंड में लोग वर्कआउट से बचते है जिससे मांसपेशियां अकड़ जाती हैं और  फिर हर वक्त बॉडीपेन रहता है। विंटर्स में पानी भी कम पिया जाता है।।शरीर में वाटर इंटेक कम होने से मांसपेशियों के मूवमेंट पर असर पड़ता है, बार बार क्रैंप्स आने लगते हैं। जबकि शरीर के मूवमेंट और ऑर्गन्स की फिटनेस दोनों में ही मांसपेशियों का बेहद अहम रोल है। यही मसल्स अगर वीक होने लगें तो हार्ट, ब्रेन लंग्स, लिवर,नर्वस सिस्टम सब टेंशन में आ जाते हैं इसलिए आलस को त्यागें, बिस्तर छोड़े  योग-वर्कआउट-वॉक जिसका जैसे मन हो वैसे पसीना बहाए।बाबा रामदेव से जानें मसल्स को मजबूत कैसे बनाएं।

कमज़ोर मांसपेशियों के लक्षण

  • पैरों में कमजोरी
  • खेलने -दौड़ने में परेशानी
  • जल्दी थकान
  • स्टेमिना कम होना
  • वर्कआउट करने में दिक्कत

मसल्स की परेशानी 

  • मस्कुलर डिस्ट्रॉफी       मसल्स में सूजन
  • खिंचाव-अकड़न              बॉडी इम्बैलेंस             

मसल्स मज़बूत -शरीर तंदुरुस्त 

  • हार्ट
  • ब्रेन
  • आंख
  • हाथ-पैर
  • इंटरनल ऑर्गन्स
  • ब्लड वेसल्स

मसल्स की कमज़ोरी - कैसे करें दूर

  • रोजाना व्यायाम करें 
  • विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं 
  • दिन में 4-5 लीटर पानी पिएं 
  • आंवले का सेवन करें 

मसल्स बनेंगी स्ट्रॉन्ग 

  • रेगुलर योग करें
  • वर्कआउट करें
  • कार्डियों करें
  • हेल्दी डाइट लें
  • पूरी नींद लें

कमज़ोर मसल्स - क्या है वजह ?

  • शरीर में खून की कमी
  • नसों पर दबाव
  • जेनेटिक डिसऑर्डर
  • ऑटो इम्यून डिजीज 
  • संक्रमण

मांसपेशियों का दर्द - क्या हैं उपाय

  • पैदल चले
  • रोज़  दूध पीएं
  • ताज़ा फल खाएं
  • हरी सब्ज़ियां खाएं
  • ज़्यादा देर ना बैठे
  • मोटापा घटाएं
  • वर्कआउट करें
  • जंक फूड से परहेज़

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।