1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शराब से भी ज्यादा हानिकारक हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने बताया धीमा जहर, घर लाने पर लगा दें बैन

शराब से भी ज्यादा हानिकारक हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने बताया धीमा जहर, घर लाने पर लगा दें बैन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 28, 2026 06:35 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 06:35 am IST

Harmful Food For Health: शराब को सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है लेकिन ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम बिना सोचे समझे हेल्दी मानकर खा रहे हैं। जबकि ये चीजें शराब से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

शराब से ज्यादा खतरनाक फूड- India TV Hindi
शराब से ज्यादा खतरनाक फूड Image Source : FREEPIK

Most Harmful Food: आजकल खाने-पीने में जितनी मिलावट हो रही है उतना शायद किसी दूसरी चीज में हो रही हो। भारत में मिलावट और नकली का कारोबार खूब फल फूल रहा है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग खाने के सामान से होने वाली नुकसान से अनजान हैं। शराब और सिगरेट जैसी चीजों को लोग हानिकारक मानते हैं जबकि आपके रोजाना के खाने में ऐसी कई चीजें शामिल हैं, जो शराब से भी ज्यादा हानिकारक हैं। डॉक्टर इन्हें सेहत के लिए धीमा जहर मानते हैं। इन चीजों को खाना तो दूर इन्हें अपने घर में लाना भी नहीं चाहिए।

इन हानिकारक चीजों में डॉक्टर सफेद चीजों को शामिल करते हैं। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी ने खासतौर से चीनी सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं है। चीनी शरीर में घुल जाती है और इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ाती है। ज्यादा चीनी खाने से फैटी लिवर, हार्ट अटैक और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोग सीधे तौर पर चीनी नहीं खाते हैं, लेकिन अनजाने में बहुत ज्यादा मीठी और चीनी से भरपूर चीजें खाने लगते हैं।

शराब से ज्यादा खतरनाक हैं ये 3 चीजें

टमाटर की सॉस- ज्यादातर घरों में लोग पकौड़े, समोसे और पराठे के साथ सॉस खाना पसंद करते हैं। सॉस खाते वक्त लोगों को पता भी नहीं चलता कि उनके शरीर में शुगर और हानिकारक कलर जा रहा है। अगर आप 1 चम्मच सॉस खाते हैं तो समझ लें कि शरीर में 1 चम्मच शुगर शरीर में जा रही है। बच्चों को हर चीज के साथ जो सॉस खिला रहे हैं वो सिर्फ चीनी है इससे ज्यादा कुछ और नहीं है।

कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा- गर्मियां आते ही लोग कोल्ड ड्रिंक्स और कोला का सेवन शुरू कर देते हैं। सेहत को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग शुगर फ्री और डाइट ड्रिंक का सेवन करते हैं, लेकिन ये सिर्फ कहने वाली बात है। सभी सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे इंसुलिन तेजी से बढ़ता है। अगर आप मार्केट में मिलने वाले जूस को हेल्दी समझकर पी रहे हैं तो जान लें ये भी हानिकारक हैं। जूस फ्रूक्टोज से भरपूर होते हैं जो तेजी से शुगर बढ़ाते हैं।

फ्लेवर्ड दही- घर पर जमा दही सेहत के लिए बेस्ट है। आप बाजार से प्लेन दही खरीदकर खा सकते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाला मीठा दही और फ्लेवर्ड योगर्ट सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं। योगर्ट से आप सिर्फ शुगर इनटेक कर रहे हैं। इससे शरीर को कोई फायदा नहीं मिलता है। इसलिए इन चीजों के सेवन से आपको बचना चाहिए।

गर्दन पर काले निशान मैल नहीं, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।