1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज की छुट्टी कर देंगे ये फल, पेट की हर समस्या को दूर करने के लिए ऐसे करें सेवन

कब्ज की छुट्टी कर देंगे ये फल, पेट की हर समस्या को दूर करने के लिए ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 16, 2021 01:40 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 06:57 pm IST

खराब और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज की समस्या होती है। जानिए इससे निजात दिलाने में कौन से फल हैं कारगर

कब्ज की छुट्टी कर देंगे ये फल, पेट की हर समस्या को दूर करने के लिए ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
फल Image Source : FREEPIK.COM

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कई बार अपने रोजमर्रा के कामकाज को भी हल्के में लेते हैं, जैसे सही तरीके से भोजन करना, सही समय पर सोना और व्यायाम करना आदि। लेकिन आपको बता दें, इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। ठीक से नींद पूरी न होने से, जल्दी-जल्दी खाना खाने से और ज्यादा फास्ट फूड या जंक फूड खाने से कई बार हमें कब्ज और बदहजमी जैसी पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

कब्ज की समस्या से ग्रसित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कब्ज के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि यह कभी अकेला नहीं आता बल्कि इसके साथ कई तरह की अन्य बीमारियां भी शरीर में दस्तक देती हैं। कब्ज को प्राकृतिक उपचार के माध्यम से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। योग के साथ-साथ अच्छा खानपान इस बीमारी से छुटकारा दिला सकता है। स्वामी रामदेव से जानिए ऐसे कई फलों  के बारे में, जिनका सेवन करके आप कब्ज, अपच और बदहजमी जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

अपच से लेकर सिर दर्द दूर करने में कारगर है गुलकंद, घर पर कुछ मिनटों में यूं बनाएं

पपीता
Image Source : FREEPIK.COMपपीता

कब्ज से छुटकारा दिलाएंगे ये फल

पपीता

पपीते में विटामिन ए के साथ भरपूर मात्रा में पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। पपीता एक रेशेदार फल है जो आपकी आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है। इसलिए रोजाना सुबह के समय इसका सेवन जरूर करें।

बेल
नियमित रूप से बेल का रस पीने से आपको गैस, कब्ज और अपच की समस्या में निजात मिल सकती हैं। इसके अलावा सप्ताह में 2 से 3 बेलपत्र खाएं। 

गैस, जलन और कोलाइटिस की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए परफेक्ट पाचन फॉर्मूला

कब्ज की छुट्टी कर देंगे ये फल, पेट की हर समस्या को दूर करने के लिए ऐसे करें सेवन
Image Source : PIXABAY.COMसेब

सेब
सेब का सर्बिटोल नामक तत्व मल के कड़ेपन की समस्या को दूर करता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सेब को खाली पेट और छिलके सहित ही खाएं।  इसके अलावा आप चाहे तो सेब का जूस भी पी सकते हैं। 

नाशपाती
नाशपाती में भी पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट को साफ रखता है और मल त्याग में सहायता करता है। नाशपाती को खा सकते हैं या फिर इसका जूस पी सकते हैं। 

अंगूर
Image Source : FREEPIK.COMअंगूर

अंगूर
अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये कब्ज के साथ अन्य कई बीमारियों से निजात दिलाते हैं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।