1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Brain Stroke: जान के लिए मुसीबत बन सकती हैं ये 5 बुरी आदतें, बढ़ता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

Brain Stroke: जान के लिए मुसीबत बन सकती हैं ये 5 बुरी आदतें, बढ़ता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 06, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 06:00 am IST

Brain Stroke Risk: ब्रेन स्ट्रोक के खतरों को कम करना है तो सबसे पहले लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। आपकी कुछ गलत आदते ब्रेन स्ट्रोक का खतरा पैदा करती हैं। जानिए ब्रेन स्ट्रोल से कैसे बचें।

Brain Stroke- India TV Hindi
ब्रेन स्ट्रोक की वजह Image Source : INDIA TV

ब्रेन स्ट्रोक एक बेहद खतरनाक स्थिति है। कई बार ये स्थिति जान के लिए खतरा बन जाती है। ब्रेन स्ट्रोक आने के पीछे की बड़ी वजह हमारी डेली लाइफस्टाइल और कुछ गलत आदते भी हो सकती है। हमारी कई ऐसी हैबिट्स होती हैं जो गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती हैं। खासतौर से ब्रेन स्ट्रोल को लेकर आपको अलर्ट रहना चाहिए। अपनी कुछ आदतों में सुधार ला कर ब्रेन स्ट्रोल के खतरे को कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं वो कौन-कौन सी आदतें हैं जो ब्रेन स्ट्रोक को न्योता दे सकती हैं।

ब्रेन स्ट्रोक के बड़े कारण (Causes Of Brain Stroke)

  1. खराब डाइट- आपकी सेहत पर डाइट सबसे ज्यादा असर डालती है। खाने में सेचुरेटेड और ट्रांस फैट की मात्रा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है। हाई सोडियम वाली डाइट लेने पर मोटापा और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। ये दोनों वजह स्ट्रोक के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होती हैं। इसलिए खाने में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। ब्लड प्रेशर औक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखें।
  2. स्मोकिंग की आदत- अगर आप ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचना चाहते हैं तो इसके लिए स्मोकिंग कम करें। ज्यादा स्मोकिंग करने से ब्लड वेसेल्स सकरी और सख्त होने लगती हैं। इससे खून के थक्के जमने का रिस्क रहता है। इसलिए अगर आपको स्ट्रोक से बचना है को सिगरेट, बीड़ी और हुक्का की आदत छोड़ दें।
  3. फिजिकल एक्टिविटी कम होना- जो लोग कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं उन्हें स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। अगर आपको ब्रेन स्ट्रोल से बचना है तो रेग्युलर फिजिकल एक्टिविटीज करते रहें। हेल्दी वेट रखें जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सके। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
  4. ज्यादा शराब पीना- ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इससे हार्ट बीट भी तेज होने लगती है। इसलिए शराब पीने की आदत बिल्कुल छोड़ दें। इससे ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शराब की लत लिवर और शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित करती है।
  5. स्ट्रेस ज्यादा और नींद में कमी- ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए स्ट्रेस को कम करें। तनाव ज्यादातर बीमारियों की वजह बनता है। इसके ब्लड प्रेशर हाई होता है जो स्ट्रोक का कारण बन सकता है। नींद की कमी से भी ब्रेन स्ट्रोल का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए दिमाग को शांत रखें और रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लें।

रात में इस समय सोने से कम होता है हार्ट अटैक का खतरा, जान बचानी है तो नोट कर लें सही समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।