1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेथी-सौंफ और जीरा का आयुर्वेद भी करता है गुणगान, जान लें सेवन का सही तरीका; गंभीर बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

मेथी-सौंफ और जीरा का आयुर्वेद भी करता है गुणगान, जान लें सेवन का सही तरीका; गंभीर बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 17, 2024 08:51 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 06:18 am IST

मेथी जीरा और सौंफ ऐसे मसाले हैं जिनके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनका इस्तेमाल कैसे करें?

Health benefits of spices- India TV Hindi
Health benefits of spices Image Source : SOCIAL

हमारे रसोईघर में ऐसे कई मसाले पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। ये मसाले सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाते बल्कि ये आपकी सेहत को भी दुरुस्त करते हैं। आज हम आपको मेथी, सौंफ, जीरा,  से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। अगर अपने इन मसालों को मिलाकर यह पाउडर बनाया तो आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। मेथी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिस वजह से इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। सौंफ में एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जो खाना पचाने में मदद करने के शरीर को डिटॉक्सफाई भी करता है। जीरा और दालीचीनी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं, इनके सेवन से वजन तेजी से कम होता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल किया जा सकता है। अजवायन के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इनका पाउडर कैसे बनाया जाए और इनका सेवन कैसे करना है साथ ही ये किन बीमारियों में लाभकारी हैं।

पाउडर बनाने के लिए सामग्री

50 ग्राम मेथी का बीज, 50 ग्राम सौंफ , 50 ग्राम जीरा , 50 ग्राम दालचीनी , 50 ग्राम हल्दी , 50 ग्राम अजवायन

ऐसे बनाएं ये पाउडर

सबसे पहले मेथी का बीज,  सौं, जीरा, दालचीनी और अजवायन को को ग्राइंडर में डालें एकदम बारीक पीस लें। अब इस पाउडर को एक कंटेनर में डाल दें। अब सुबह और शाम के समय हल्के गुनगुने पानी में 1 चम्मच यह पाउडर डालकर इस पानी को पियें।

इन बीमारियों में है कारगर

इस पाउडर को पीन से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे। इसेसे पाचन क्षमता बेहतर होती है और डाइजेस्टिव सिस्टम बस्ट होता है। साथ ही इन मसाले से बना यह पाउडर आपके मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने से आपक बढ़ता हुआ वजन आसानी से कम हो जाएगा। इसके साथ ही इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और डाइबिटीज कंट्रोल में होता है साथ ही जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस में भी ये बेहद कारगर है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।