1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल

शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 23, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 06:30 am IST

शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन घट जाता है, जिससे थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होने लगती है। सही खान-पान की मदद से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स- India TV Hindi
शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स Image Source : MAGNIFIC

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ चुकी है कि लोगों में कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स देखने को मिल रही है। जिनमें शरीर में आयरन की कमी बहुत आम है। शरीर में आयरन की सही मात्रा होना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है,जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करती है। शरीर में इसकी कमी से एनीमिया, लगातार थकान, कमजोरी, सिरदर्द और स्किन का पीला पड़ना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपके शरीर में भी आयरन का लेवल कम हो रहा है, तो महंगी दवाइयों से पहले अपनी डाइट में सुधार करना सबसे असरदार तरीका है। यहां हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

आयरन की कमी दूर करने वाले 6 सुपरफूड्स

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और मेथी जैसी हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। 100 ग्राम उबले हुए पालक में लगभग 3.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन-C खून बनाने में मदद करते हैं।

2. चुकंदर और अनार
चुकंदर में आयरन के साथ-साथ पोटैशियम और फाइबर भरपूर होता है। यह रेड ब्लड सेल्स को एक्टिव करने का काम करता है। जबकि अनार आयरन,कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है,जो खून में हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

3. दालें और बीन्स 
शाकाहारी लोगों के लिए दालें आयरन का बड़ा जरिया हैं। एक कप पके हुए राजमा या चने से शरीर को दिन की जरूरत का 20-30% आयरन मिल जाता है। इन्हें स्प्राउट्स के रूप में खाना और भी फायदेमंद होता है।

4. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
किश्मिश, खजूर, अंजीर और बादाम को रोजाना डाइट में शामिल करें। इसके अलावा कद्दू के बीज और तिल में भी भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। स्नैक्स के तौर पर इन्हें खाना बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

5. गुड़
गुड़ प्राकृतिक रूप से आयरन और मिनरल्स से भरा होता है। खाने के बाद छोटा सा गुड़ का टुकड़ा खाने से न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

6. सोयाबीन और टोफू
सोयाबीन प्रोटीन के साथ-साथ आयरन का भी शानदार सोर्स है। अगर आप प्लांट-बेस्ड डाइट पर हैं, तो सोयाबीन या टोफू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।