1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पाचन तंत्र को दुरुस्त करती हैं ये चीज़ें, डाइट में करें शामिल; अपच-एसिडिटी और गैस से मिलेगा तुरंत आराम

पाचन तंत्र को दुरुस्त करती हैं ये चीज़ें, डाइट में करें शामिल; अपच-एसिडिटी और गैस से मिलेगा तुरंत आराम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 01, 2024 12:15 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 12:15 am IST

पाचन तंत्र शरीर में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें। इससे आपको फायदा होगा।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करती हैं ये चीज़ें- India TV Hindi
पाचन तंत्र को दुरुस्त करती हैं ये चीज़ें Image Source : SOCIAL

रोजाना के रुटीन में कई लोग ऐसे हैं जो खाने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। उन्हें इस बात से बिल्कुल भी मतलब नहीं होता है कि जिन चीजों का वो सेवन कर रहे हैं उससे उनकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि एसिडिटी, अपच, पेट दर्द और गैस्ट्रिक समस्याएं। ये सभी समस्याएं आपके पाचन तंत्र यानी कि डाइजेस्टिव सिस्टम पर खराब असर डालती हैं। हमारे शरीर में पाचन तंत्र अहम भूमिका निभाता है। ये शरीर को ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें डाइट में शामिल करके आप अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रख सकते हैं।

इन चीज़ों को डाइट में करें शामिल:

  • मेथी: मेथी दाना आपके पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा रहता है। दरअसल, मेथी के दाने नैचुरली पाचन के रूप में कार्य कर सकते हैं। ये शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में कारगर होते हैं। आप बस रोजाना खाली पेट मेथी का पानी पिएं। इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहेगा और पेट में जमा चर्बी भी कम होगी।

  • हल्दी: हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है। खाने में रंगत लाने के अलावा हल्दी एंटी फंगल, एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल होती है। अगर आप पाचन को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो चुटकी भर हल्दी पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर रोजाना पिएं। इससे आपको फायदा होगा।

  • अदरक: अदरक दर्द में राहत दिलाने के अलावा आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार है। इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को भी बूस्ट करती है। इसके लिए आप चाहे तो अदरक के एक छोटे से टुकड़े को कद्दूकस करके उसके रस को पिएं।

  • चिया सीड्स: चिया सीड्स जिसे सब्जा बीज के नाम से भी जाना जाता है। चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने और वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

  • पपीता: अगर आप पाचन अपच, गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप अपनी डाइट में पपीता को शामिल कर सकते हैं। पपीता को फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। पपीता खाने से डाइजेशन सिस्टम को बेहतर रखा जा सकता है। यह एक ऐसा फल है जो आसानी से मार्केट में आपको मिल जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।