1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये तीन चीज़ें हैं लाभकारी, उबालकर खाने से फ्लश ऑउट हो जाएंगे नसों में जमे फैट के कण

बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये तीन चीज़ें हैं लाभकारी, उबालकर खाने से फ्लश ऑउट हो जाएंगे नसों में जमे फैट के कण

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 07, 2024 11:03 pm IST,  Updated : Dec 07, 2024 11:03 pm IST

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको इन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो कि फैट पचाने की गति के साथ धमनियों को साफ करने में मददगार है। जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में किन फूड्स को खाएं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये तीन चीज़ें हैं लाभकारी,- India TV Hindi
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये तीन चीज़ें हैं लाभकारी Image Source : SOCIAL

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर धमनियां में ब्लॉकेज की स्थिति आ सकती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा ये फैट के रूप में शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित करने लगता है। ऐसे में आपको कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो कि फैट की पाचन गति में तेजी लाते हैं और फिर धमनियों से चिपके कोलेस्ट्रॉल के कणों को साफ करते हैं। तो, आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो कि हाई कोलेस्ट्रॉल में कारगर तरीके से काम कर सकते हैं और इन्हें उबालकर खाना क्यों आपके लिए फायदेमंद है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में ये तीनों फूड्स हैं फायदेमंद:

  • उबला बाजरा: हाई कोलेस्ट्रॉल में उबला बाजरा फायदेमंद है। ये फाइबर और रफेज से भरपूर है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में तेजी से काम करता है। रात में बाजरा भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबालकर इसमें थोड़ा प्याज और हरी मिर्च मिला लें। फिर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं या फिर काला नमक और फिर इसे खाएं। रेगुलर 1 कटोरी बाजरे का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में तेजी से मददगार होगा।

  • उबला हुआ चना: हाई कोलेस्ट्रॉल में उबला हुआ चना खा सकते हैं। चना को उबालकर रख लें और फिर इसमें प्याज व हरी मिर्च मिला लें। फिर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और नींबू का रस मिला लें। सबको अच्छी तरह से मिलाकर इसे शाम के स्नैक्स में या फिर दिन के समय खाएं। ऐसी स्थिति में आप चने को अंकुरित करके और फिर उबालकर भी खा सकते हैं। 

  • मेथी को उबालें: हाई कोलेस्ट्रॉल में आप उबली हुई मेथी खा सकते हैं। ये न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि, शुगर कम करने में भी मददगार है। ये बैड फैट को कम करता है और गुड फैट को बढ़ाता है। तो, आपको करना ये है कि हाई कोलेस्ट्रॉल में मेथी के बीजों को भिगोकर रख दें और फिर सुबह इसे उबालकर रख लें। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं और सबको एक साथ खाएं। इस प्रकार से ये हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद है। तो, कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो तो इन फूड्स का सेवन करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।