1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 10 में से 1 शख्स को है थायराइड की बीमारी, जानें इसके लक्षण और परहेज के उपाय

10 में से 1 शख्स को है थायराइड की बीमारी, जानें इसके लक्षण और परहेज के उपाय

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 19, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jun 19, 2023 10:03 am IST

स्वामी रामदेव के उपाय थायराइड की बीमारी में कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में।

thyroid_symptoms- India TV Hindi
thyroid_symptoms Image Source : SOCIAL

दुनिया में कोई भी देश हो, उसके लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बेहद अहम होती है क्योंकि यही आर्मी देश के दुश्मन को अपनी सरज़मीं पर घुसपैठ करने से रोकती है। अगर सीमापार से कोई आना चाहे तो उसे देश में दाखिल होने के लिए गेटपास यानि वीज़ा लेना होता है। कुछ ऐसा ही सिस्टम हमारी बॉडी का भी है शरीर के अंदर की दुनिया में हड्डियां और मसल्स बॉडी ऑर्गन्स के लिए सिक्योरिटी फोर्स का ही काम करती हैं और हम जो भी खाते हैं, पीते हैं उसे फूड नली के ज़रिए इन ऑर्गन्स तक पहुंचने से पहले गले के निचले हिस्से में मौजूद थायराइड ग्लैंड से गेटपास लेना होता है। 

खाना कितनी जल्दी पचेगा उससे शरीर को कितनी ऊर्जा मिलेगी ये काम थायराइड ग्रंथि का ही होता है। ऐसे में थायराइड लेवल बिगड़ने पर पेट से लेकर दिमाग तक असर दिखने लगता है इसलिए जब चिड़चिड़ापन हो, थकान रहे, वक्त से पहले बाल सफेद हों वज़न तेज़ी से घटे या बढ़े तो तुरंत थायराइड टेस्ट कराएं। जी हां, शुगर की तरह इस बीमारी में भी वज़न घटता भी सकता है और बढ़ भी सकता है। दरअसल जब थायराइड ग्लैंड थायरोक्सिन हार्मोन कम बनाता है तो मेटाबॉलिज़्म स्लो हो जाता है और वज़न तेज़ी से बढ़ने लगता है वहीं जब थायरोक्सिन ज़्यादा बनता है तो मेटाबॉलिज़्म प्रोसेस तेज़ होता है और वज़न घटने लगता है। 

सिर्फ यही नहीं थायराइड डिस्टर्ब होने से अस्थमा, डिप्रेशन, डायबिटीज और आर्थराइटिस का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है वैसे थायराइड बिगड़ने पर क्या क्या साइड इफेक्ट होते हैं। ये तो हमने बता दिया लेकिन बहुत से लोग इस बात से अंजान होंगे कि आखिर थायराइड लेवल बिगड़ता क्यों है। ठीक बात, तो उन लोगों को हम बता दें कि ये बीमारी हार्मोनल इम्बैलेंस होने की वजह से होती है। सही वक्त पर इलाज ना हो तो थायराइड कैंसर तक हो सकता है। पब्लिक हेल्थ अपडेट की स्टडी से पता चला है कि पूरी दुनिया में इस वक्त 20 करोड़ से ज़्यादा थायराइड पेशेंट हैं। अकेले भारत में हर 10 में से 1 शख्स इस बीमारी का शिकार है। 

यानि देश में हर दसवें इंसान को जरूरत है कि वो सुबह इंडिया टीवी लगाए और योग करे क्योंकि योग में वो ताकत है जो थायराइड को कंट्रोल ही नहीं क्योर भी कर सकता है। 

थायराइड के लक्षण

थकान 

घबराहट 
चिड़चिड़ापन
हाथों में कंपन
नींद की कमी
बालों का झड़ना
मसल्स पेन

कंट्रोल होगा थायराइड

वर्कआउट जरूर करें
सुबह एप्पल विनेगर पीएं
रात में हल्दी दूध लें

World Sickle Cell Day 2023: इस बीमारी में शरीर खून बनाना बंद कर देता है, खराब हो सकते हैं कई सारे अंग

कुछ देर धूप में बैठें

खाने में नारियल तेल इस्तेमाल करें
7 घंटे की नींद जरूर लें

सूर्य नमस्कार

पवनमुक्तासन
सर्वांगासन
हलासन
उष्ट्रासन
मत्स्यासन
भुजंगासन

थायराइड में क्या खाएं

अलसी
नारियल
मुलेठी
मशरूम
हल्दी दूध
दालचीनी

थायराइड में परहेज 

चीनी
सफेद चावल
केक-कुकीज़
ऑयली फूड
सॉफ्ट ड्रिंक्स

हाई यूरिक एसिड से लेकर यूटीई इंफेक्शन तक, इन 4 समस्याओं में पिएं जौ का पानी

थायराइड से बीमारियां

प्रेगनेंसी में दिक्कत
हार्ट की बीमारी
आर्थराइटिस
डायबिटीज़
कैंसर 
ओबेसिटी
अस्थमा

थायराइड में कारगर, आयुर्वेदिक उपचार

मुलेठी फायदेमंद
तुलसी-एलोवेरा जूस 
रोजाना त्रिफला 1 चम्मच 
रात में अश्वगंधा और गर्म दूध                      
धनिया के बीज पीसकर पानी में पीएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।