1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट पिएं ये असरदार ड्रिंक, पेट के साथ लिवर और किडनी की भी हो जाएगी सफाई, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सुबह खाली पेट पिएं ये असरदार ड्रिंक, पेट के साथ लिवर और किडनी की भी हो जाएगी सफाई, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 20, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 06:30 am IST

​समय-समय पर अपने शरीर को डिटॉक्स करते रहना चाहिए। अगर आप पेट के साथ किडनी और लिवर की भी सफाई करना चाहते हैं तो खाली पेट इस ड्रिंक का ज़रूर सेवन करें।

सुबह खाली पेट पिएं ये ड्रिंक- India TV Hindi
सुबह खाली पेट पिएं ये ड्रिंक Image Source : SORA AI

अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी खान-पान से लेकर नींद तक बुरी तरह से प्रभावित करती है। इसके अलावा ये लंबे समय तक होने वाली कब्ज की समस्या का कारण बनती है जिसकी वजह से पेट दर्द और दूसरी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने कुछ अंगों की सफाई करते रहें। जैसे पेट, आंत और लिवर जिससे इनका काम काज तेज हो जाए और फिर दूसरी समस्याएं न हों। ऐसे में आप सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पी सकते हैं जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनके कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

खाली पेट पिएं काला नमक हींग अजवाइन का पानी:

पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट काला नमक, हींग-अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ये पेट को साफ करता है और हाजमे को तेज करता है। अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसी पानी को हल्का गर्म करें और इसमें हींग और अजवाइन मिला लें। सबको एक साथ मिलाएं और फिर इसे पानी को पिएं। रोजाना कुछ दिनों तक ये काम करते रहें। ये पेट को साफ करने के साथ आंतों और कई अंगों को साफ करता है।

खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीने के फायदे:

  • टॉक्सिन्स को निकालता है: खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ये मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और फिर शरीर में चिपकी गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फैट को पचाने में मददगार है जो कि आंतों की गति को तेज करता है। 

  • लिवर की गति तेज करता है: खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना लिवर की गति में तेजी लाता है। ये फैट को कम करता है और फैटी लिवर की समस्या में कमी लाता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को तेज करता है लिवर की समस्या में कमी लाता है। इससे मोटापा भी कम होता है। तो, इन तमाम कारणों से सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पिएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।