1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. उल्टी कर रही है ट्रैवलिंग का मजा फीका? अपनाएं ये ट्रिक्स और पाएं राहत

उल्टी कर रही है ट्रैवलिंग का मजा फीका? अपनाएं ये ट्रिक्स और पाएं राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 17, 2022 11:50 am IST,  Updated : Feb 17, 2022 11:50 am IST

सफर के दौरान मुंह में अदरक का छोटा टुकड़ा या टॉफी रखने से आराम मिलता है। इससे आपको उल्टी का एहसास नहीं होगा।

उल्टी की समस्या- India TV Hindi
उल्टी की समस्या Image Source : FREEPIK

कई लोगों को घूमना बेहद पसंद होता है लेकिन ट्रैवलिंग के समय उल्टी की समस्या के चलते वो कहीं भी जाने से डरते हैं, क्योंकि सफर में उल्टियां या सिरदर्द होने पर आपके सफर का सारा आनंद खो सा जाता है। अगर आपके साथ भी यह दिक्कत रहती है तो कुछ तरीकों से आप इससे निजात पा सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही उपाय-

पुदीना दिलाएगा राहत-

सफर पर निकलने से पहले अपने रुमाल में मिंट ऑइल की कुछ बूंदे छिड़क लें और इसे सफर के दौरान सूंघते रहे। ऐसा करने से भी आपको सफर के दौरान सिरदर्द तथा उल्टी की समस्या से राहत मिलेगी।

अदरक है पायदेमंद-
सफर के दौरान मुंह में अदरक का छोटा टुकड़ा या टॉफी रखने से आराम मिलता है। इससे आपको उल्टी का एहसास नहीं होगा।

नींबू भी मददगार-
सफर में एक पका हुआ नींबू जरूर रख लें। जब भी आपका मन मतली सा लगे तो तुरंत इस नींबू को छीलकर सूंघे। इससे आपका मन फ्रेश होगा साथ ही ऐसा करने से उल्टी भी नहीं आएगी।

चबाएं तुलसी के पत्ते-
तुलसी के पत्ते चबाने से उल्टी नहीं आएगी। इसके अलावा एक बॉटल में नींबू और पुदीने का रस काला नमक डालकर रखें और सफर के दौरान इसे थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।

किताब से बनाएं दूरी-
सफर करते समय किताब पढ़ने या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर रहें क्योंकि ऐसा करने से चक्कर आते हैं और जी मचलाता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।