हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से देश-दुनिया के बुजुर्ग नहीं युवा भी तेजी से शिकार हो रहे हैं। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी खान-पान के कारण लोगों में हाइपरटेंशन यानी कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं अगर ब्लड प्रेशर को समय रहते नियंत्रित नहीं किया तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। डाइट में त्रिफला पाउडर को शामिल करके भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए कैसे करें त्रिफला का सेवन और इसे बनाने का तरीका।
हाई ब्लड प्रेशर में कैसे फायदेमंद है त्रिफला?
त्रिफला पाउडर में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है साथ ही बैड कोलेस्ट्राल भी कंट्रोल होता है। एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्रिफला चूर्ण का रोजाना सेवन रक्त वाहिकाओं से प्लाक हटाने में सहायक होता है।
कैसे बनाएं त्रिफला पाउडर?
आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर त्रिफला पाउडर बनता है। इन तीनों को बराबर मात्रा में मिला कर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। त्रिफला पाउडर बनकर तैयार है। यह पाचन में सुधार करता है, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, और त्वचा व बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसे कब्ज से राहत पाने और वजन प्रबंधन में भी सहायक माना जाता है।
कैसे करें त्रिफला पाउडर का सेवन
20 ग्राम त्रिफला को रातभर पानी में डालकर रख दें। सुबह होते ही इस पानी को छानकर पी लें। चाहे तो इसमें 2 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। त्रिफला एवं आमलकी रसायन दोनों मिला कर दो ग्राम सुबह-शाम लें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)