1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लगातार हो रही खुजली या चक्कते से हैं परेशान? जानें किस स्थित में डॉक्टर से मिलना है ज़रूरी?

लगातार हो रही खुजली या चक्कते से हैं परेशान? जानें किस स्थित में डॉक्टर से मिलना है ज़रूरी?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 26, 2026 07:37 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 07:37 pm IST

अगर आप खुजली या चक्कते की समस्या से परेशान हैं तो इसे हल्के में न लें। चलिए डॉक्टर से जानते हैं किस स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए?

लगातार खुजली होने के कारण- India TV Hindi
लगातार खुजली होने के कारण Image Source : UNSPLASH

खुजली को अक्सर त्वचा से जुड़ी सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। कई लोग इससे राहत पाने के लिए नई क्रीम लगाते हैं या अपने खानपान में बदलाव करते हैं। लेकिन अगर खुजली या त्वचा पर चकत्ते बार-बार उभर रहे हैं, लंबे समय तक बने रहते हैं या आपकी नींद पर असर डालने लगे हैं, तो इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के कंसल्टेंट त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित बत्रा बता रहे हैं कि खुजली होने पर किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से कब संपर्क करना जरूरी है।

त्वचा रोग विशेषज्ञ से कब मिलना चाहिए?

  • जब बार-बार लक्षण उभरें: पित्ती कभी-कभार उभरकर अपने आप ठीक हो सकती है, लेकिन बार-बार लौटने वाले लक्षणों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए ध्यान दें कि पित्ती कितनी बार उभरती है, यह सिलसिला कितने समय से चल रहा है।

  • नींद प्रभावित होने लगे: लगातार खुजली के कारण रात में सोने या गहरी नींद लेने में परेशानी हो सकती है। नींद पूरी न होने से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में कठिनाई हो सकती है। अगर खुजली के कारण ध्यान केंद्रित करने या अपनी दिनचर्या निभाने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए।

  • जब खुद के उपायों से राहत न मिले: बार-बार पित्ती उभरने पर लोग इसके कारण तलाशने के लिए खानपान, त्वचा की देखभाल के उत्पादों और रोजमर्रा की आदतों में बदलाव करने लगते हैं। कुछ लोग यह समझे बिना कि लक्षण बार-बार क्यों लौट रहे हैं, बिना पर्चे के मिलने वाली दवाओं या दूसरे उपायों का सहारा लेने लगते हैं। 

कब हो जाएं सावधान?

लगातार खुजली और बार-बार पित्ती उभरने को रोजाना की जिंदगी का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर लक्षण छह हफ्ते से ज्यादा समय तक बने रहें, खुद के उपायों के बावजूद लौटते रहें या नींद, कामकाज पर असर डालने लगें, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।