1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मच्छरों से हैं परेशान?, इन घरेलू उपायों की मदद से तुरंत पाएं छुटकारा

मच्छरों से हैं परेशान?, इन घरेलू उपायों की मदद से तुरंत पाएं छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2020 09:04 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 09:04 pm IST

अगर आप भी घर में ढेर सारे मच्छरों की वजह से परेशान रहते हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद से तुरंत पाएं मच्छरों से छुटकारा।

mosquito- India TV Hindi
मच्छरों को घर से भगाने के घरेलू उपाय Image Source : INSTAGRAM/MOBILE_PHOTOGRAPHY300

मौसम में गर्माहट होते ही घर में आने वाले मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में स्प्रे और केमिकस भी असर नहीं करते हैं। मच्छरों की वजह से सिर पर बीमारियों का खतरा भी मंडराता रहता है। ऐसे में खुद को डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। मच्छरों के भगाने के लिए घरेलू उपाय कारगर हैं। तो आइए आपको मच्छरों को घर से भगाने के घरेलू उपाय बताते हैं।

तेजपत्ता

सबसे पहले नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बना लें। अब इस स्प्रे को तेजपत्तों पर डालकर इन्हें जला दें। तेजपत्ते के धुएं से आपके घर से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। साथ ही तेजपत्ते का धुंआ आपके लिए नुकसानदायक नहीं होता है।

नीम का तेल
मच्छरों को घर से भगाने का सबसे आसान उपाय नीम का तेल है। नीम के तेल में कपूर मिलाकर सोने से पहले इस तेल का दीपक जला लें। इससे आपके आस-पास एक मच्छर नहीं आएगा।

नींबू और नीलगिरी का तेल
अगर आपकी मच्छर भगाने वाली रिफिल खत्म हो गई है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसका भी एक घरेलू उपाय है। रिफिल में नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगा दें। इससे मच्छर घर से दूर भाग जाएंगे।

पुदीना
पुदीने के पत्ते भी घर से मच्छर भगाने में मदद करते हैं। इसके लिए इसके लिए बस घर में पुदीने के पत्तों का छिड़काव कर दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।