1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चाय-कॉफी या सिगरेट पीने के कारण हो जाती है एसिडिटी की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

चाय-कॉफी या सिगरेट पीने के कारण हो जाती है एसिडिटी की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 11, 2021 12:19 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 12:21 pm IST

स्वामी रामदेव के अनुसार चाय-कॉफी या सिगरेट में अधिक मात्रा में निकोटिन पाया जाता है। जिसके कारण एसिडिटी की समस्या हो जाती है।

चाय-कॉफी या सिगरेट पीने के कारण हो जाती है एसिडिटी की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी तुरंत राहत- India TV Hindi
चाय-कॉफी या सिगरेट पीने के कारण हो जाती है एसिडिटी की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी तुरंत राहत Image Source : FREEPIK.COM

खराब लाइफस्टाइल के बीच एसिडिटी की समस्या होना आम है। खाने के बाद सीने में जलन, अपच, गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  एसिडिटी की समस्या हर कोई आम समझता है लेकिन अगर इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो यह अल्सर के साथ कई अ्न्य बीमारियों को जन्म दे सकता है। 

भागदौड़ भरी लाइफ में कई लोग अपने स्ट्रेस को कम करने और माइंड को अलर्ट रखने के लिए चाय, कॉफी का अधिक सेवन करते हैं। कई ऐसे लोग भी है जो सिगरेट का भी सहारा ले लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इनका ज्यादा सेवन करने से पेट पर बुरा असर पड़ता है। 

डायबिटीज में मरीज करें इन 6 चीजों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

स्वामी रामदेव के अनुसार चाय-कॉफी या सिगरेट में अधिक मात्रा में निकोटिन पाया जाता है। जो सेहत के लिए खतरनाक है। इसका ज्यादा सेवन करने से फूड पाइप और सास लेने वाली नली डैमेज हो जाती हैं। इतना ही नहीं इसके कारण एसिडिटी की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। 

एसिडटी की समस्या से निजात पाने के लिए निकोटिन वाली चीजों का सेवन कम से कम करे। इसके अलावा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही खाना के छोटे-छोटे टुकड़े चबा-चबा कर खाएं। 

कैंसर पेशेंट के लिए कोरोना बना घातक, स्वामी रामदेव से जानें ब्लड-लंग्स सहित अन्य कैंसर का कारगर इलाज

एसिडिटी की समस्या से निजात पाने घरेलू नुस्खे

  1. सौंफ का पानी  एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे हल्का गुनगुना या ठंडा करके पिएं। 
  2. खाने के बाद सेब का सिरका या जामुन का सिरका पी लें। इससे नशे की लत खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही एसिडिटी की समस्या से लाभ मिलेगा।  
  3. खाने में पहले फल, सलाद और अंकुरित खाएं। इसके बाद पका हुआ खाना खाएं।
  4. जीरा, धनिया, मेथी, सौंफ, अजवाइन  भी एसिडिटी से निजात दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए इन्हें  रात में पानी में भिगो दें और सुबह इसका पानी पी लें। इससे आहार नली और डाइजेशन सिस्टम सही हो जाता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।