1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आजमाएं बाबा रामदेव के ये बेहतरीन घरेलू उपाय

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आजमाएं बाबा रामदेव के ये बेहतरीन घरेलू उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 31, 2026 11:40 am IST,  Updated : May 31, 2026 11:40 am IST

लिवर शरीर के सैकड़ों काम संभालता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सही उसे डिटॉक्स करना ज़रूरी है। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव के बताए आसान उपाय।

लिवर डिटॉक्स के घरेलू उपाय- India TV Hindi
लिवर डिटॉक्स के घरेलू उपाय Image Source : UNSPLASH/BABA RAMDEV - YOUTUBE

बाहर की जहरीली हवा से बचने के लिए हम मास्क लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर का किचन भी प्रदूषण का बड़ा स्रोत हो सकता है? वहीं, हर वक्त इस्तेमाल होने वाला स्मार्टफोन बैक्टीरिया और वायरस का अड्डा बन सकता है। इन छिपे खतरों का असर आपके लिवर पर भी पड़ सकता है, जो शरीर के 500 से ज्यादा जरूरी काम संभालता है। यही वजह है कि सिर्फ LFT मतलब 'लिवर फंक्शन टेस्ट' नॉर्मल आ जाने से निश्चिंत मत हो जाइए। मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर जैसे लक्षणों पर भी नजर रखिए। आइए जानते हैं योगगुरु स्वामी रामदेव से लिवर को मजबूत रखने के आसान उपाय।

बीमार लिवर के संकेत कैसे पहचानें?

लिवर खराब होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, पेट में दर्द या सूजन, पैरों और एड़ियों में सूजन तथा यूरिन का रंग गहरा होना इसके सामान्य लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा भूख कम लगना, लगातार थकान महसूस होना, जी मिचलाना या बार-बार उल्टी आना भी लिवर की खराब सेहत की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर समय रहते जांच कराना जरूरी है।

मैजिकल ड्रिंक के फायदे

  • नींबू-हल्दी पानी: एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। सुबह खाली पेट पीएं। यह डिटॉक्स ड्रिंक लिवर की सफाई और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक माना जाता है।

  • धनिया पानी: रातभर 1 गिलास पानी में धनिया भिगोकर रखें। सुबह छानकर खाली पेट पीएं। इस पानी से थायराइड ग्लैंड को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

  • अजवाइन-जीरा पानी: रातभर पानी में अजवाइन और जीरा भिगोकर रखें। सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। इससे गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है।

  • गिलोय-हल्दी पानी: एक गिलास पानी में गिलोय और हल्दी मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। इम्यूनिटी मजबूत होती है और कफ-कोल्ड से राहत मिल सकती है।

  • शिलाजीत पानी: रातभर पानी में शिलाजीत भिगोकर रखें। सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। यह मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

  • त्रिफला पानी: रातभर पानी में त्रिफला भिगोकर रखें। सुबह छानकर खाली पेट पिएं। इससे पाचन बेहतर होता है और पेट की परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।