1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश, डाइट में शामिल करिए मूंग दाल, जल्द कम होगा वेट

वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश, डाइट में शामिल करिए मूंग दाल, जल्द कम होगा वेट

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 16, 2021 05:15 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 11:51 pm IST

वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में आपको कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

moong daal- India TV Hindi
मूंग दाल से कम होगा वजन Image Source : PIXABAY

हेल्थ डेस्क: वैसे तो दाल हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती हैं फिर चाहे वो जो दाल हो सभी में प्रोटीन पाया जाता है, मगर मूंग की दाल सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है, इस दाल में प्रोटीन की मात्रा तो ज्यादा होती ही है साथ ही इसमें विटामिन 'ए', 'बी', 'सी' और 'ई' भी पाया जाता है। मूंग की दाल में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट और फाइबर पाया जाता है और कैलरी अन्य दालों के मुकाबले कम होती है। इसलिए वजन कम करने वाले लोगों के लिए मूंग की दाल काफी ज्यादा अच्छी होती है। क्योंकि ये शरीर को कई रोगों से तो बचाती ही है साथ ही वेट भी कंट्रोल करती है।

Weight Loss: कैसे कम करें पेट की जिद्दी चर्बी? इन 3 बातों का ध्यान रखकर घटा सकते हैं बेली फैट

मूंग की दाल के फायदे

  • मूंग की से ब्लड प्रेशर भी सामान्य होता है, क्योंकि इस दाल में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नेशियम होता है, फाइबर आंतों से गंदगी निकालने में शरीर की मदद करता है।
  • मूंग की दाल से इम्युनिटी और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, ऐसे में मूंग की दाल एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या में भी लाभदायक होती है।
  • जो लोग तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मूंग की दाल वरदान है, इसमें मौजूद प्रोटीन से भूख कम लगती है और कैलरी भी कम होती है जिससे आपका बढ़ता वजन कंट्रोल में रहता है।
  • डाइबिटीज के मरीजों के लिए मूंग की दाल बेहद लाभदायक है, यह लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, इसलिए इससे शरीर का इंसुलिन, ब्लड शुगर और फैट लेवल कंट्रोल में रहता है।

छाले, लूज मोशन सहित ये पांच बीमारियां बच्चों को करती हैं परेशान, जानिए इनके घरेलू उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।