1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह पिएं तुलसी के पत्तों का पानी, सेहत के लिए वरदान साबित होगी ये नेचुरल ड्रिंक

सुबह-सुबह पिएं तुलसी के पत्तों का पानी, सेहत के लिए वरदान साबित होगी ये नेचुरल ड्रिंक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 18, 2024 07:30 am IST,  Updated : Nov 18, 2024 07:30 am IST

क्या आप जानते हैं कि रोजाना औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों का पानी पीकर आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है?

तुलसी के पत्तों का पानी- India TV Hindi
तुलसी के पत्तों का पानी Image Source : SOCIAL

दादी-नानी के जमाने से तुलसी के पत्तों को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पत्तों में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी के पत्तों का पानी पीकर सेहत को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। आप भी हर रोज सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों का पानी पीना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेंगे।

गट और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

तुलसी के पत्तों का पानी आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है यानी इस नेचुरल ड्रिंक को रेगुलरली पीने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा तुलसी वॉटर आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

सर्दी-खांसी की समस्या से जूझ रहे लोगों को तुलसी के पत्तों के पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर तुलसी वॉटर इंफेक्शन्स से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है। खाली पेट तुलसी के पत्तों का पानी पीकर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स भी कर सकते हैं।

कैसे बनाएं तुलसी के पत्तों का पानी?

तुलसी वॉटर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर बॉइल कर लीजिए। अब तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह से धोने के बाद इस पानी में डाल दीजिए। इस पानी को 5 से 10 मिनट बॉइल कर एक कप में छान लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप तुलसी के पत्तों के पानी में शहद भी मिक्स कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।