1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से कांपने लगते हैं हाथ? शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान

किस विटामिन की कमी से कांपने लगते हैं हाथ? शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 16, 2024 10:59 pm IST,  Updated : Nov 16, 2024 10:59 pm IST

अगर आपके हाथ-पैर कांप रहे हैं या फिर आपको झनझनाहट महसूस हो रही है तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई हो। आइए इस विटामिन की कमी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

Which vitamin deficiency causes trembling in hands- India TV Hindi
Which vitamin deficiency causes trembling in hands Image Source : FREEPIK

जब भी बॉडी में किसी भी पोषक तत्व की कमी पैदा होती है, तो आपका शरीर बार-बार कुछ संकेत जरूर देता है। अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको शरीर में दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। लंबे समय तक शरीर में किसी जरूरी विटामिन या फिर मिनरल की कमी रहती है, तो सेहत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। अगर आपके हाथ कांप रहे हैं, तो ये लक्षण विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी की तरफ इशारा कर सकता है।

क्यों कांपते हैं हाथ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी आपकी नसों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि इस विटामिन की डेफिशिएंसी, आपके कांपते हाथों और पैरों का कारण बन सकती है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी की वजह से आपको हाथों और पैरों में झुनझुनी भी महसूस हो सकती है। 

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी आपकी नसों के अलावा आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ को भी बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। अगर आपको चलने में दिक्कत महसूस हो रही है या फिर जॉइंट पेन का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी पैदा हो गई हो। 

जरूरी है सावधानी बरतना

अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा आप डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन बी12 से भरपूर खाने की चीजों को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं जिससे इस विटामिन की डेफिशिएंसी को जल्दी दूर किया जा सके।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।