1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पिघल जाएगी थुलथुले शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, पिएं किचन में रखे इस मसाले का पानी

पिघल जाएगी थुलथुले शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, पिएं किचन में रखे इस मसाले का पानी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 15, 2024 10:53 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 10:53 pm IST

अगर आपको भी अपनी लटकती हुई तोंद की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में इस मसाले के पानी को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

सेहत के लिए वरदान दालचीनी का पानी- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान दालचीनी का पानी Image Source : FREEPIK

जो लोग समय रहते अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, उन्हें आगे चलकर कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी ज्यादातर लोगों की तरह यही लगता है कि सिर्फ एक्सरसाइज करके वेट लूज किया जा सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि आपको किचन में रखे एक मसाले की मदद से अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा मिल सकता है?

पिएं दालचीनी का पानी

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी का पानी पीने से आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। यही वजह है कि इस नेचुरल ड्रिंक को पीकर आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाया जा सकता है। सुबह-सुबह दालचीनी का पानी पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिसकी वजह से आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। 

कैसे बनाएं वेट लॉस ड्रिंक?

दालचीनी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी को हल्का गर्म कर इसमें दालचीनी पाउडर एड कर लीजिए। एक से दो मिनट तक इस पानी को बॉइल करें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस पानी में काली मिर्च, शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अब कप में इस पानी को छान लीजिए। वजन कम करने के लिए इस ड्रिंक को रेगुलरली पीना शुरू कर दीजिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

दालचीनी का पानी वेट लॉस के साथ-साथ आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ब्लोटिंग, कब्ज और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और हार्ट को मजबूत बनाए रखने में भी कारगर साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।