1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी की वजह से होता है जोड़ों में दर्द? शरीर में दिखाई देते हैं इस तरह के लक्षण

किस विटामिन की कमी की वजह से होता है जोड़ों में दर्द? शरीर में दिखाई देते हैं इस तरह के लक्षण

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 15, 2024 05:53 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 05:53 pm IST

क्या आप जानते हैं कि किस जरूरी विटामिन की कमी के कारण आपको जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? इस विटामिन की कमी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित कर सकती है।

Which vitamin deficiency can cause joint pain?- India TV Hindi
Which vitamin deficiency can cause joint pain? Image Source : FREEPIK

अगर आपने समय रहते किसी भी जरूरी विटामिन की कमी को दूर नहीं किया, तो आपकी सेहत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहने लगा है तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोड़ों में दर्द महसूस होना, विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षणों में से एक है। हालांकि, विटामिन डी की डेफिशिएंसी की वजह से आपकी बॉडी में इसके अलावा कुछ दूसरे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

कमजोर हड्डियां और मांसपेशियां

अगर आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी है, तो आपकी बोन और मसल हेल्थ कमजोर होने लगेगी जिसकी वजह से आपको जॉइंट पेन का सामना करना पड़ सकता है। इस विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने की कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। 

थकान महसूस होना

हर समय थकान महसूस होना भी इस विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको दिन भर एनर्जी की कमी महसूस होती रहती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूड स्विंग्स भी विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए।

डाइट में क्या शामिल करें?

दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स इस विटामिन की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। मशरूम में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप चाहें तो मछली और अंडे को सही मात्रा में कंज्यूम कर इस विटामिन की डेफिशिएंसी से छुटकारा पा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।