1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है भारी नुकसान

इन लोगों को नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है भारी नुकसान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 17, 2024 06:16 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 06:16 pm IST

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चिया सीड्स आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बीज कुछ लोगों की सेहत को बुरी तरह से डैमेज भी कर सकते हैं?

Side Effects of Chia Seeds- India TV Hindi
Side Effects of Chia Seeds Image Source : FREEPIK

चिया सीड्स में पाए जाने वाले तमाम तत्व सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। भले ही चिया सीड्स का सेवन वेट लॉस और हार्ट हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए किया जाता हो, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये बीज हानिकारक साबित हो सकते हैं। अगर आप भी सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको चिया सीड्स नहीं खाने चाहिए वरना आपकी सेहत को लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आइए चिया सीड्स के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 

सावधानी बरतें डायबिटीज के मरीज

अगर आप डायबिटिक हैं, तो चिया सीड्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चिया सीड्स आपके बल्ड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप पेट में दर्द, गैस, कब्ज या फिर दस्त जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको चिया सीड्स का सेवन करने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

किडनी से जुड़ी बीमारी

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है, उन्हें चिया सीड्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स में ऑक्सलेट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकती है।

गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए परहेज

गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए भी चिया सीड्स नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। गर्भवती और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को चिया सीड्स से परहेज करने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी है, उन्हें भी इन बीजों को कंज्यूम नहीं करना चाहिए। कुल मिलाकर चिया सीड्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लेने में ही समझदारी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।